ईरान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत:440 घायल, बिजली गुल; लोगों ने शून्य से नीचे तापमान के बावजूद खुले में रात गुजारी

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल मीडियो पर वायरल इस वीडियो में भूकंप के बाद मची तबाही देखी जा सकती है। - Dainik Bhaskar
सोशल मीडियो पर वायरल इस वीडियो में भूकंप के बाद मची तबाही देखी जा सकती है।

ईरान के खोए शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 440 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।

ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, भूकंप के झटके बहुत तेज थे और ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में कई इलाकों में महसूस किए गए। इसके बाद से सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ये तस्वीर खोए शहर के एक घर की है। यहां भूकंप के बाद घर की दीवारों में दरार आ गई।
ये तस्वीर खोए शहर के एक घर की है। यहां भूकंप के बाद घर की दीवारों में दरार आ गई।
भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ है। सड़कों पर मलबा देखा जा सकता है।
भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ है। सड़कों पर मलबा देखा जा सकता है।
ये खोए शहर में भूकंप से तबाह हुए एक और घर की तस्वीर है।
ये खोए शहर में भूकंप से तबाह हुए एक और घर की तस्वीर है।
भूकंप के झटकों से एक इमारत का छोटा हिस्सा टूट कर कार पर गिर गया।
भूकंप के झटकों से एक इमारत का छोटा हिस्सा टूट कर कार पर गिर गया।

भूकंप प्रभावित इलाकों में बर्फबारी
स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के असर वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहां तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई भी ठप हुई है। रेस्क्यू टीम भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में चीजें सामान्य करने में लगी हुई हैं।

खोए शहर में तापमार माइनस 3 डिग्री पहुंच गया है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर आने पर मजबूर हो गए।
खोए शहर में तापमार माइनस 3 डिग्री पहुंच गया है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर आने पर मजबूर हो गए।

जुलाई 2022 में आया था 6.0 तीव्रता का भूकंप
2 जुलाई 2022 को ईरान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों कतर और यूएई के साथ ही चीन तक महसूस किए गए थे। भूकंप में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 44 लोग घायल हो गए थे।

25 जून को भी आया था भूकंप
ईरान के दक्षिणी सूबे में 25 जून को 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इस आपदा के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी थी। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि एपिसेंटर होर्मोजगन प्रांत के किश द्वीप से 22 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। इसका केंद्र सतह से 22 किलोमीटर नीचे था।

2003 में हो चुकी है 26 हजार लोगों की मौत​​​​​​
इससे पहले भी ईरान भूंकप से होने वाली तबाही का सामना कर चुका है। 2003 में यहां के बाम शहर में 6.6 मैग्निट्यूड का भूकंप आया था। इस दौरान 26000 लोगों की जान गई थी।

दक्षिणी ईरान में साल 2017 के 7 मैग्निट्यूड के भूंकप में 600 लोगों की मौत हुई थी। 9,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
दक्षिणी ईरान में साल 2017 के 7 मैग्निट्यूड के भूंकप में 600 लोगों की मौत हुई थी। 9,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

भूकंप क्यों आता है?
धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूमती हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

खबरें और भी हैं...