ISIS-K ने ली काबुल सुसाइड अटैक की जिम्मेदारी:अस्पताल के किचन-कैंटीन में हुआ घायलों का इलाज; 20 की मौत

काबुल5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए सुसाइड बॉम्ब अटैक की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली है। ISIS-खुरासान ने दावा किया है कि धमाके में 20 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, तालिबान मरने वालों की अलग-अलग संख्या बता रहा है। काबुल के पुलिस विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा है कि हमले में 5 नागरिकों की मौत हुई है, वहीं तालिबान के सूचना मंत्रालय में अधिकारी उस्ताद फरीदुन ने 20 लोगों के मारे जाने की बात कही है।

धमाके में घायल 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डायरेक्टर स्टेफानो सूजा ने बताया कि घायलों का इलाज करने के लिए उन्हें किचन और कैंटीन में भी बेड लगाने पड़े।

धमाके के बाद तालिबान के सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया।
धमाके के बाद तालिबान के सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया।

तालिबान को दुश्मन मानता है ISIS-खुरासान

ISIS-खुरासान की अमाक न्यूज एजेंसी ने टेलीग्राम पर बताया कि उनके हमलावर ने विदेश मंत्रालय के एंट्री गेट के पास जाकर खुद को उड़ा लिया। उस समय वहां बड़ी संख्या में तालिबानी कर्मचारी मौजूद थे। ISIS-खुरासान आतंकी संगठन ISIS का सहयोगी संगठन है। यह अफगानिस्तान में काम करता है और तालिबान को अपना दुश्मन मानता है।

न्यूज एजेंसी के ड्राइवर ने धमाका होते देखा

धमाके के समय न्यूज एजेंसी AFP की टीम मंत्रालय के बगल वाली बिल्डिंग में एक इंटरव्यू ले रही थी। उनके ड्राइवर जमशेद करीमी बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया- एक शख्स मेरे आगे से निकलकर गया था। उसके कंधे पर राइफल थी और हाथ में एक बैग था। कुछ ही सेकंड बाद मैंने देखा कि उस शख्स ने खुद को उड़ा लिया और एक जोरदार धमाका हुआ।

धमाके के बाद सड़क पर लाशें बिखर गईं।
धमाके के बाद सड़क पर लाशें बिखर गईं।

मौत के सही आंकड़े नहीं बता रहा तालिबान

तालिबान हमले में मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं बता रहा है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा है कि हमले में 5 नागरिकों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। वहीं तालिबान के सूचना मंत्रालय में अधिकारी उस्ताद फरीदुन ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर मंत्रालय ऑफिस के अंदर घुसना चाहता था लेकिन सफल नहीं हो पाया।

धमाके इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए।
धमाके इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए।

हाई सिक्योरिटी एरिया में हुआ था ब्लास्ट

सुसाइड अटैक काबुल के जानबाक इलाके में शाम 4 बजे हुआ। काबुल की अमेरिकन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर औबैदुल्लाह बहीर ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ वह एक हाई-सिक्योरिटी एरिया था। वहां जाने के लिए विशेष डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं। फिर भी हमलावर वहां तक पहुंचा और ब्लास्ट को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त विदेश मंत्रालय में तालिबान और चीन के बीच मीटिंग चल रही थी।

अफगानिस्तान में धमाकों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका:आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हुई, 8 लोग घायल

साल 2023 के पहले दिन ही काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था। इसमें 10 लोगों की मौत हुई थी वहीं 8 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब एक सरकारी दफ्तर के स्टाफ की डेस्क के नीचे रखा बम फट गया था। पूरी खबर पढ़ें...

काबुल में चीनी होटल पर हमला:तालिबान हुकूमत ने कहा- तीनों हमलावर मारे गए, दो विदेशी नागरिक घायल

12 दिसंबर को चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ था। कुल तीन हमलावरों ने होटल को निशाना बनाया था। तीनों को मार गिराया गया। घटना में दो विदेशी नागरिक घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें...

काबुल में मजार-ए-शरीफ के पास लगातार हुए धमाके; 16 की मौत, 22 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बाद एक चार धमाके हुए। एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में यात्री वैन में तीन धमाके हुआ। मस्जिद में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। काबुल के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काबुल में मस्जिद पर हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें ...