तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के मुताबिक, अफगानिस्तान में 31 लाख बच्चे और 8.40 लाख महिलाएं कुपोषण की कगार पर हैं। वहीं देश की 95% आबादी को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है।
अफगानिस्तान की टोलो न्यूज ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के हवाले से बताया कि 8 लाख 75 हजार बच्चों के गंभीर रूप से कुपोषित होने की आशंका है। वहीं 23 लाख बच्चे और 8 लाख 40 हजार महिलाएं मध्यम कुपोषण का शिकार हो सकती हैं।
रूस-यूक्रेन जंग ने बढ़ाया खाने का संकट
रूस-यूक्रेन जंग की वजह से अफगानिस्तान में खाने का संकट बढ़ा है। खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े हैं और बड़ी संख्या में लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुमानों के हिसाब से देश गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है। 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत है।
महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
भुखमरी की वजह से अफगान बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। दो बच्चों की मां खल बीबी ने बताया कि खाने की कमी से उनके दोनों बच्चे कुपोषित हो चुके हैं। गंदे इलाके में रहने और कपड़ों की कमी से उनका स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। यह सब पैसों की कमी से हो रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अफगानिस्तान में भुखमरी के हालात:भूख से रोते बच्चों को सुलाने के लिए मां-बाप नींद की दवा दे रहे, बेटियों को बेच रहे
अफगानिस्तान में भुखमरी का हाल यह है कि लोग अपने भूखे बच्चों को सुलाने के लिए नींद की दवा दे रहे हैं। कई लोग तो खाने के लिए अपनी बेटियों और किडनी भी बेच रहे हैं। इसका कारण तालिबान सरकार की अपने ही लोगों के प्रति अनदेखी है। अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात के बाहर मिट्टी के कच्चे घरों में हजारों लोग जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
अफगानिस्तान में तानाशाही से मुश्किलें:महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों से गंभीर संकट खड़ा होगा, अरबों रुपए की मदद रूकने का खतरा
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से लोगों की मुश्किल और ज्यादा बढ़ेगी। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों में महिलाओं के काम करने पर रोक के नए फैसले से अरबों रुपए की मदद खतरे में पड़ सकती है। इस मदद के कारण ही अफगानिस्तान भुखमरी से बचा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.