तालिबान ने छात्राओं पर कोड़े बरसाए, VIDEO:लड़कियां बुर्के के विरोध में यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं

काबुल5 महीने पहले
वीडियो 31 अक्टूबर का बताया जा रहा है। अमेरिकी पत्रकार जॉयसी करम ने इसे शेयर किया है।

अफगानिस्तान बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबान के अफसर ने कोड़े बरसाए। यह घटना रविवार की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियों को भागते और तालिबानी अफसर को उनका पीछा कर उन पर कोड़े बरसाते देखा जा सकता है।

राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहीं लड़कियां
पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी में यह विवाद 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब प्रशासन ने बुर्का पहनकर नहीं आने वाली लड़कियों को क्लास रूम से वापस जाने के लिए कहा था। लड़कियों ने इसके बाद राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

आगे बढ़ने से पहले इस पोल में भाग लेकर अपनी राय दे सकते हैं...

फरवरी में मिली थी लड़कियों को यूनिवर्सिटी में एंट्री
15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगाई गई। हालांकि फरवरी 2022 में नियमों के साथ लड़कियों को कॉलेज में एंट्री देने पर सरकार राजी हो गई।

मई में जारी हुआ था महिलाओं को बुर्का पहनने का आदेश
मई में तालिबान सरकार ने एक फरमान में कहा था कि महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना ही होगा। अगर किसी महिला ने घर से बाहर अपना चेहरा नहीं ढंका, तो उसके पिता या सबसे नजदीकी पुरुष रिश्तेदार को जेल में डाल दिया जाएगा। अगर कोई सरकारी नौकरी में हैं तो उस पर कार्रवाई होगी और नौकरी से निकाला भी जा सकता है।

तालिबानी नेता का भास्कर इंटरव्यू: महिलाओं को मानना होगा इस्लाम का कानून

काबुल पर कब्जे से पहले तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद से दैनिक भास्कर ने एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। मुजाहिद ने तालिबानी सरकार में महिलाओं की आजादी को लेकर कहा था- हम इस्लाम में महिलाओं और पुरुषों को दिए गए अधिकारों का सम्मान करते हैं। जो अधिकार इस्लाम ने महिलाओं को दिए हैं वो उन्हें दिए जाएंगे। मुजाहिद वर्तमान सरकार में राज्य मंत्री हैं। इंटरव्यू यहां पढ़िए...