पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट का अरेस्ट वारंट:यूक्रेनी बच्चों के अपहरण का अपराधी बताया; लेकिन उनकी गिरफ्तारी मुश्किल

हेग10 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल कोर्ट ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में जंग के दौरान वॉर क्राइम का दोषी कहा था।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किए हैं। वो यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा- कानूनी तौर पर रूस के लिए इस गिरफ्तारी वारंट का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि रूस इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की रोम स्टैट्यूट (Rome Statute) का हिस्सा नहीं है। दरअसल, 123 देशों ने कोर्ट की स्थापना वाले एक समझौते पर साइन किए थे। रूस ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। इसी वजह से रूस ICC के किसी फैसले को नहीं मानता।

ये नीदरलैंड्स के हेग में स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की तस्वीर है। ICC का कहना है कि यूक्रेन के क्षेत्र से बच्चों का गैर-कानूनी तरीके से बेदखल किया गया।
ये नीदरलैंड्स के हेग में स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की तस्वीर है। ICC का कहना है कि यूक्रेन के क्षेत्र से बच्चों का गैर-कानूनी तरीके से बेदखल किया गया।

पुतिन को गिरफ्तार करना मुश्किल
ICC के पास किसी भी देश के लीडर को गिरफ्तार करने की शक्तियां नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास खुद का कोई पुलिस बल नहीं है। इंटरनेशनल लॉ के मुताबिक, ICC किसी भी देश के लीडर को दोषी तो ठहरा सकता है, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकता है लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए दुनियाभर के देशों पर निर्भर रहता है।

ऐसे में पुतिन की गिरफ्तारी के 2 ही तरीकों से हो सकती है। पहला- पुतिन को प्रत्यार्पित किया जाए, दूसरा- रूस के बाहर किसी अन्य देश में गिरफ्तार किया जाए, जोकि मुमकिन नहीं लगता है।

ICC ने कहा- पुतिन ने बच्चों का अपहरण होने से नहीं रोका
ICC ने कहा कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि पुतिन ने न सिर्फ इन अपराधों को अंजाम दिया, बल्कि इसमें दूसरों की भी मदद की। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने बच्चों के अपहरण को रोकने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बच्चों को डिपोर्ट करने वाले अन्य लोगों को रोका नहीं, कार्रवाई नहीं की।

24 फरवरी 2022 को पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसके तुरंत बाद ICC प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने यूक्रेन में संभावित युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार की जांच शुरू की थी। दोनों देशों के बीच जंग अब भी जारी है।

इस मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ का बयान भी सामने आया। एंड्री यरमक ने कहा- ये तो महज एक शुरुआत है। वहीं, जेलेंस्की ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।
इस मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ का बयान भी सामने आया। एंड्री यरमक ने कहा- ये तो महज एक शुरुआत है। वहीं, जेलेंस्की ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।

रूसी चाइल्ड राइट कमिशनर के खिलाफ भी वारंट जारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की चाइल्ड राइट कमिशनर मारिया लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी गया है। जंग शुरू होने के बाद से कई बार रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी बच्चों के अपहरण के आरोप लगे हैं। रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है लेकिन कभी इस बात को नहीं नकारा कि बच्चों को रूस भेजा जा रहा है।

मारिया लवोवा-बेलोवा ने हमेशा रूस के इस काम को देशभक्ति और मानवीय प्रयास बताया है। उनका कहना है कि रूसी परिवार जंग में बेघर हुए यूक्रेनी बच्चों को अडॉप्ट कर रहे हैं।

ये रूसी राष्ट्रपति पुतिन और रूसी चाइल्ड राइट कमिशनर मारिया लवोवा-बेलोवा की तस्वीर है। दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।
ये रूसी राष्ट्रपति पुतिन और रूसी चाइल्ड राइट कमिशनर मारिया लवोवा-बेलोवा की तस्वीर है। दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

वॉर क्राइम क्या है?

  • युद्ध के लिए भी कुछ नियम होते हैं, इन नियमों को जिनेवा कन्वेंशन, हेग कन्वेंशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों और समझौतों के तहत बनाया गया है।
  • वॉर क्राइम युद्ध के नियमों का उल्लंघन है, जिसके तहत जानबूझकर नागरिकों को मारना या जानबूझकर युद्ध बंदियों को मारना, यातना देना, बंधक बनाना, नागरिक संपत्ति को अनावश्यक रूप से नष्ट करना, युद्ध के दौरान यौन हिंसा, लूटपाट, सेना में बच्चों की भर्ती, नरसंहार आदि जैसे अपराध शामिल हैं।
  • UN के मुताबिक, सबसे पहले 20वीं सदी की शुरुआत में युद्ध के नियमों को बनाया गया था। इन नियमों को हेग कन्वेंशन 1899 और 1907 और 1864 से 1949 के दौरान जिनेवा कन्वेंशन के तहत हुई चार संधियों से तय किया गया था।
  • हेग कन्वेंशन जहां युद्ध के समय कुछ घातक हथियारों जैसे एंटी पर्सनेल लैंडमाइंस और केमिकल या बॉयोलॉजिकल वेपंस आदि के इस्तेमाल पर रोक लगाता है, तो वहीं जिनेवा कन्वेंशन युद्ध के दौरान किए जाने वाले वॉर क्राइम के नियम निर्धारित करता है।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं

एक साल की जंग में रूस को क्या मिला:दुनिया बोली- यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। पूरी खबर पढ़ें

रूसी सैनिकों की हैवानियत:25 यूक्रेनी महिलाओं को बंधक बनाकर रेप किया, इनमें से 9 अब प्रेग्नेंट; 16 साल की स्कूल गर्ल भी शिकार बनी

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बड़ी तादाद में लोग देश छोड़ चुके हैं। रूसी सैनिकों की हैवानियत के कई सबूत सामने आ रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि बूचा शहर में नरसंहार के बाद रूसी सैनिकों ने वहां के एक गांव में बेसमेंट में 25 महिलाओं और लड़कियों को बंधक बनाकर रखा है। इनसे दिन में कई बार रेप किया जा रहा है। 16 साल की एक स्कूल गर्ल समेत कुल 9 महिलाएं रूसी सैनिकों की हैवानियत का शिकार होकर प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जंग से भागे सैनिक की सिर फोड़कर हत्या VIDEO:रूसी वैगनर आर्मी की तरफ से यूक्रेन में तैनात था, कैदियों की अदला-बदली में छूटा था

तस्वीर रूस की प्राइवेट मिलिट्री के भगोड़े सैनिक डिमिट्री याकूशैंको की है। इसे हथोड़े मारकर मौत की सजा दी गई।
तस्वीर रूस की प्राइवेट मिलिट्री के भगोड़े सैनिक डिमिट्री याकूशैंको की है। इसे हथोड़े मारकर मौत की सजा दी गई।

यूक्रेन जंग में लड़ने से इनकार करने वाले सैनिक की रूस बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन से लौटे वैगनर ग्रुप के एक सैनिक का सिर हथोड़े से फोड़कर उसे मार डाला गया। वह यूक्रेन की तरफ से छोड़े गए 63 रूसी सैनिकों में शामिल था। इसका नाम डिमिट्री याकूशैंको था और वह रूस की तरफ से जंग में शामिल प्राइवेट वैगनर आर्मी का मेंबर था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

पुतिन बोले- रूस को कोई हरा नहीं सकता:किसी की मदद लेने से इनकार, अमेरिका से 11 साल पुराना परमाणु समझौता भी तोड़ा

रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं...