इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किए हैं। वो यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा- कानूनी तौर पर रूस के लिए इस गिरफ्तारी वारंट का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि रूस इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की रोम स्टैट्यूट (Rome Statute) का हिस्सा नहीं है। दरअसल, 123 देशों ने कोर्ट की स्थापना वाले एक समझौते पर साइन किए थे। रूस ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। इसी वजह से रूस ICC के किसी फैसले को नहीं मानता।
पुतिन को गिरफ्तार करना मुश्किल
ICC के पास किसी भी देश के लीडर को गिरफ्तार करने की शक्तियां नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास खुद का कोई पुलिस बल नहीं है। इंटरनेशनल लॉ के मुताबिक, ICC किसी भी देश के लीडर को दोषी तो ठहरा सकता है, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकता है लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए दुनियाभर के देशों पर निर्भर रहता है।
ऐसे में पुतिन की गिरफ्तारी के 2 ही तरीकों से हो सकती है। पहला- पुतिन को प्रत्यार्पित किया जाए, दूसरा- रूस के बाहर किसी अन्य देश में गिरफ्तार किया जाए, जोकि मुमकिन नहीं लगता है।
ICC ने कहा- पुतिन ने बच्चों का अपहरण होने से नहीं रोका
ICC ने कहा कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि पुतिन ने न सिर्फ इन अपराधों को अंजाम दिया, बल्कि इसमें दूसरों की भी मदद की। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने बच्चों के अपहरण को रोकने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बच्चों को डिपोर्ट करने वाले अन्य लोगों को रोका नहीं, कार्रवाई नहीं की।
24 फरवरी 2022 को पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसके तुरंत बाद ICC प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने यूक्रेन में संभावित युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार की जांच शुरू की थी। दोनों देशों के बीच जंग अब भी जारी है।
रूसी चाइल्ड राइट कमिशनर के खिलाफ भी वारंट जारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की चाइल्ड राइट कमिशनर मारिया लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी गया है। जंग शुरू होने के बाद से कई बार रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी बच्चों के अपहरण के आरोप लगे हैं। रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है लेकिन कभी इस बात को नहीं नकारा कि बच्चों को रूस भेजा जा रहा है।
मारिया लवोवा-बेलोवा ने हमेशा रूस के इस काम को देशभक्ति और मानवीय प्रयास बताया है। उनका कहना है कि रूसी परिवार जंग में बेघर हुए यूक्रेनी बच्चों को अडॉप्ट कर रहे हैं।
वॉर क्राइम क्या है?
रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं
एक साल की जंग में रूस को क्या मिला:दुनिया बोली- यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। पूरी खबर पढ़ें
रूसी सैनिकों की हैवानियत:25 यूक्रेनी महिलाओं को बंधक बनाकर रेप किया, इनमें से 9 अब प्रेग्नेंट; 16 साल की स्कूल गर्ल भी शिकार बनी
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बड़ी तादाद में लोग देश छोड़ चुके हैं। रूसी सैनिकों की हैवानियत के कई सबूत सामने आ रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि बूचा शहर में नरसंहार के बाद रूसी सैनिकों ने वहां के एक गांव में बेसमेंट में 25 महिलाओं और लड़कियों को बंधक बनाकर रखा है। इनसे दिन में कई बार रेप किया जा रहा है। 16 साल की एक स्कूल गर्ल समेत कुल 9 महिलाएं रूसी सैनिकों की हैवानियत का शिकार होकर प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जंग से भागे सैनिक की सिर फोड़कर हत्या VIDEO:रूसी वैगनर आर्मी की तरफ से यूक्रेन में तैनात था, कैदियों की अदला-बदली में छूटा था
यूक्रेन जंग में लड़ने से इनकार करने वाले सैनिक की रूस बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन से लौटे वैगनर ग्रुप के एक सैनिक का सिर हथोड़े से फोड़कर उसे मार डाला गया। वह यूक्रेन की तरफ से छोड़े गए 63 रूसी सैनिकों में शामिल था। इसका नाम डिमिट्री याकूशैंको था और वह रूस की तरफ से जंग में शामिल प्राइवेट वैगनर आर्मी का मेंबर था। पूरी खबर यहां पढ़ें...
पुतिन बोले- रूस को कोई हरा नहीं सकता:किसी की मदद लेने से इनकार, अमेरिका से 11 साल पुराना परमाणु समझौता भी तोड़ा
रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.