• Hindi News
  • International
  • Indonesia (BRI League 1) Football Match Stampede; 127 Killed In Kanjuruhan Stadium | East Java

फुटबॉल मैच के दौरान 174 की मौत:फैंस मैदान में घुसे और फिर शुरू हुआ तांडव

जकार्ता8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह घटना शनिवार रात इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। - Dainik Bhaskar
यह घटना शनिवार रात इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में कंजुरुहान स्टेडियम में हुई।

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान 174 लोग मारे गए, जबकि 180 घायल हो गए। बीआरआई लीग-1 में दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। एक टीम के हारने के बाद उसके फैंस मैदान में घुस गए। इस घटना के बाद ही पुलिस ने एक्शन लिया और मौत का तांडव मचा। इसकी तस्वीरें आप नीचे देखिए...लेकिन उससे पहले जरा सोचिए कि ऐसी घटना तो कहीं भी हो सकती है।

खबर में आगे बढ़ने से पहले आप इस घटना पर पोल में अपनी राय दे सकते हैं...

34 लोगों की मौत स्टेडियम में ही हो गई

पुलिस ने बताया कि घटना में 174 लोगों की मौत हो गई है, इनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। स्टेडियम के अंदर मौके पर ही 34 लोगों की मौत हो गई और बाकी की अस्पताल में हुई है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, इनमें फैंस सुरक्षाकर्मियों पर सामान फेंकते दिख रहे हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है।

PSSI ने कहा कि खेल के बाद जो हुआ, उसकी जांच की जाएगी और इसके लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। पीटी लीगा इंडोनेशिया बारू (LIB) के अध्यक्ष अखमद हदियन लुकिता ने कहा कि हमें इस घटना का गहरा दुख है। उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए एक सबक होगा।

देखिए इस घटना के फोटोज

कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई टॉप लीग बीआरआई लीग-1 का एक फुटबॉल मैच चल रहा था।
कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई टॉप लीग बीआरआई लीग-1 का एक फुटबॉल मैच चल रहा था।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े।
घायलों को हॉस्पिटल ले जाते हुए पुलिसकर्मी।
घायलों को हॉस्पिटल ले जाते हुए पुलिसकर्मी।
मुकाबले के दौरान मैदान में घुस गए थे फैंस।
मुकाबले के दौरान मैदान में घुस गए थे फैंस।
फैंस ने तोड़फोड़ की और स्टेडियम में आग भी लगा दी।
फैंस ने तोड़फोड़ की और स्टेडियम में आग भी लगा दी।
फुटबॉल मैच के बाद फैंस ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
फुटबॉल मैच के बाद फैंस ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
फैंस को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
फैंस को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसवालों को फैंस पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसवालों को फैंस पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

अब खेल जगत के बड़े हादसे...