सलमान रुश्दी की जिंदगी के PHOTOS:मुंबई में जन्मे, राइटर होने के बाद एक्टर भी बनना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं रहे; चार शादियां कीं
भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम के दौरान चाकू से हमला किया गया। घटनास्थल से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इलाज चल रहा है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान का नॉवेल ‘द सैटेनिक वर्सेस’ खासा विवादित रहा। उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया। सलमान पर्सनल लाइफ में भी विवादों से दूर नहीं रह सके।
बेहतरीन राइटर होने के बाद वो एक्टर भी बनना चाहते थे। कोशिश भी की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। यहां हम उनकी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ से जुड़े कुछ अहम फोटोज दिखा रहे हैं।
यह तस्वीर रुश्दी से जुड़ी एक वेबसाइट पर मौजूद है। इसमें वो पिता अनीस अहमद रुश्दी और मां नगीन बट के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में बहन है।
सलमान रुश्दी का यह फोटो 1980 के दशक है। उन्होंने कहा था- उस दौर में एल्विस प्रिस्ले की तरह दिखने का जुनून था। खुद पर हंसी भी आती थी।
सलमान के नॉवेल्स में से एक है मिडनाइट चिल्ड्रन। खुद रुश्दी ने कहा था- जब भी अपने काम को देखता हूं तो मिडनाइट चिल्ड्रन से बहुत सुकून मिलता है।
सलमान ने कई नॉवेल्स लिखे। पिछले साल उन्होंने द जैगुआर स्माइल्स का कवर शेयर करते हुए कहा था- मुझे लगता है कि यह वक्त से पहले की रचना है।
यह फोटोग्राफ रुश्दी की वेबसाइट पर मौजूद है। इसमें वो बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी पूर्व पत्नी पद्मालक्ष्मी ने रुश्दी को नाकाम पति करार दिया था।
इस मशहूर लेखक का सपना कामयाब एक्टर बनने का भी था। राइटिंग में सक्सेस के बाद वो थिएटर से भी जुड़े। हालांकि, यह सफलता उनके हाथ नहीं लगी।
पिछले साल यानी जुलाई 2021 में यह तस्वीर सलमान ने ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसमें वो अपने अमेरिकी और ब्रिटिश दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
यह फोटोग्राफ भी रुश्दी ने पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा था- मिडनाइट चिल्ड्रन की रिलीज के वक्त अहसास नहीं था कि यह नॉवेल इतना कामयाब होगा।
रुश्दी अकसर लाइव शोज में लिट्रेचर से जुड़े सवालों का जवाब दिया करते थे। 2019 में उन्होंने यह तस्वीर ट्वीट की थी। यह प्रोग्राम शिकागो में हुआ था।
सलमान रुश्दी का नॉवेल क्विकहोटे भी उनकी बेहतरीन रचनाओं में से एक है। इस उपान्यास को दुनिया के बेस्ट सेलर नॉवेल कैटेगरी में जगह मिली थी।
1989 की यह तस्वीर ब्रिटेन की है। तब सैटेनिक वर्सेस रिलीज हुआ था। इस्लामी देशों के अलावा ब्रिटेन में इसका जबरदस्त विरोध हुआ था।
सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था- 1990 का दशक मेरे लिए किसी जेल से कम नहीं था। बाद में ब्रिटेन से अमेरिका आया तो लगा जैसे नई जिंदगी मिली है।
सलमान अपनी चौथी वाइफ पद्मालक्ष्मी के साथ। लेखक ने इससे पहले क्लेरिसा लॉर्ड, मैरियाने विगिन्स, एलिजाबेथ वेस्ट के साथ शादी की। हालांकि सभी से तलाक हो चुका है। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के साथ भी उनकी अफेयर की खबरें रहीं।