ब्राजील में मौत का सिलसिला:भारी बारिश से ब्राजील में तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 106 तक पहुंचा

रियो डि जनेरियो10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ब्राजील में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को ये आंकड़ा 106 हो गया और 10 लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि लापाता लोगों की तलाश की जा रही है। ब्राजील में भारी बारिश से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। 6000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो प्राकृतिक तबाही का जीता-जागता सबूत हैं…

उत्तर पूर्वी शहरों में बारिश का छटा दिन है। बारिश की वजह से कुछ शहरों में बाढ़ आ गई है। तो कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड में कई लोग दब गए हैं।

इलाकों में पानी भरने से लोगों की रोजमर्रा अस्त-वयस्त हो गई है। लोगों के लिए काम पर जाना, खाने का बंदोबस्त करना बड़ी चुनौती है।

ब्राजील में लगातार बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ज्यादा लैंडस्लाइड हुआ है। यहां रहने वाले लोगों के घर उजड़ गए हैं।

भारी बारिश से प्रभावित रेसिफे शहर (Recife City) में लोगों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। अलागोस शहर में भी 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की घोषणा की है।

परनंबुको शहर के गर्वनर पाउलो कैमारा ने कहा-हम लापता लोगों को ढूंढ रहे हैं और तब तक नहीं रूकेंगे, जब तक गुमशुदा सभी लोगों को ढूंढ न लें।

परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके कहा- राज्य के बाढ़ और लैंडस्लाइड जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं।

ब्राजील में पिछले पांच महीने में भारी बारिश और बाढ़ की चौथी घटना है। ब्राजील के जिन इलाकों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनमें गरीब लोग रहते हैं।

दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में दर्जनों भी बाढ़ से खूब तबाही मचाई थी। जहां दिसंबर में 18 लोगों की मौत हुई थी, वहीं जनवरी में 230 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।