PAK में नाव डूबने से 10 बच्चों की मौत:पिकनिक पर गए थे मदरसे के छात्र; सुबह बस में आग लगने से 44 लोग मारे गए थे

इस्लामाबाद4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
ये घटनास्थल का वीडियो है। इसमें आग लगने के बाद खाक हुई बस और रेस्क्यू टीम दिख रही है। - Dainik Bhaskar
ये घटनास्थल का वीडियो है। इसमें आग लगने के बाद खाक हुई बस और रेस्क्यू टीम दिख रही है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को नाव डूबने से 10 बच्चों की मौत हो गई। घटना टांडा डैम में हुई। कोहट जिले के एक मदरसे के छात्र और टीचर्स यहां पिकनिक के लिए आए थे। अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। 17 छात्रों को बचा लिया गया। मारे गए छात्रों की उम्र 12 से 20 साल के बीच है।

इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बस खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा लसबेला जिले में हुआ। बस में 48 यात्री सवार थे। लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने कहा कि हादसा बेहद खतरनाक था। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पिलर से टकराकर खाई में गिरी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा शनिवार-रविवार की रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। बस क्वेटा से कराची जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण ये ब्रिज पर लगे पिलर से टकराई और खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अब तक एक महिला, एक बच्चे समेत 3 लोगों को बचाया गया है।

खाई में गिरते ही बस में आग लग गई।
खाई में गिरते ही बस में आग लग गई।

आग बुझाने में 2 घंटे लगे
हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एक दमकलकर्मी ने बताया कि आग बहुत ही भयानक थी। इसे काबू करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद इस पर काबू पाया गया।

शवों का DNA टेस्ट होगा
लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने बताया कि हादसे में कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने कहा- शवों की पहचान करने में मुश्किल हो रहा है। इसके लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।

हादसे की तस्वीरें...

ये घटनास्थल की फोटो है। इसमें खाई में गिरी बस दिखाई दे रही है।
ये घटनास्थल की फोटो है। इसमें खाई में गिरी बस दिखाई दे रही है।
आग लगने से बस पूरी तरह से खाक हो गई।
आग लगने से बस पूरी तरह से खाक हो गई।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 3 लोगों को बचा लिया गया है।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 3 लोगों को बचा लिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों को लोगों को और शवों को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों को लोगों को और शवों को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस तस्वीर में हादसे में मारे गए लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर में हादसे में मारे गए लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

अमेरिका में भीषण सड़क हादसे का VIDEO; तेज रफ्तार कार 6 गाड़ियों से टकराई, प्रेग्नेंट महिला समेत 5 लोगों की मौत

अमेरिका के लॉस एंजलिस में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा विंडसर हिल इलाके में हुआ। एक तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए 6 गाड़ियों से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर...

बलूचिस्तान के झोब जिले में बस खाई में गिरी, 19 की मौत और 11 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। 11 यात्री घायल हुए। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर थी। लिहाजा, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...