पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश यात्रा के दौरान थोड़े समय के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर को फॉलो करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके।
व्हाइट हाउस ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर को फॉलो करना शुरू किया था। इसके साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो करना शुरू किया था। इस हफ्ते व्हाइट हाउस ने सभी छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है।
विदेश मंत्रालय को संज्ञान लेना चाहिए: राहुल गांधी
व्हाइट हाउस ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल अनफॉलो किया है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इससे बड़ी निराशा हुई है। विदेश मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
अब व्हाइट हाउस सिर्फ 13 अकाउंट फॉलो कर रहा
व्हाइट हाउस अब सिर्फ 13 ट्विटर अकाउंट फॉलो कर रहा है। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, उप राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रम्प प्रशासन से संबंधित कुछ लोग शामिल हैं। ऐसा पहली बार था, जब व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को फॉलो करना शुरू किया था।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.