पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से जंग के लिए भारत की कोशिशों के प्रति सम्मान दर्शान के लिए स्विट्जरलैंड ने अपने सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मैटरहॉर्न पर रोशनी से तिरंगा बनाया। स्विट्जरलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास और आईएफएस अधिकारी गुरलीन कौर ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। भारतीय एंबेसी की ओर से लिखा गया - करीब 1000 मीटर से बड़े आकार का तिरंगा स्विट्जरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर दिखा। ये कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता के लिए है। इस भावना के लिए धन्यवाद।
स्विट्जरलैंड में भारतीय एंबेसी के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रीट्वीट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया मिलकर कोविड-19 से लड़ रही है और इंसानियत इस महामारी से जरूर जीतेगी।
The world is fighting COVID-19 together.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2020
Humanity will surely overcome this pandemic. https://t.co/7Kgwp1TU6A
गेरी हॉफस्टेटर ने लाइट प्रोजेक्शन से दिखाया तिरंगा
स्विट्जरलैंड के मशहूर लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14 हजार 690 फीट ऊंचे पहाड़ की चोटी पर लाइट प्रोजेक्शन के जरिए तिरंगे के आकार में रोशनी की। इस चोटी पर 24 मार्च से कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए हर दिन दुनिया के अलग-अलग देशों के झंडों को दिखाया जाता है।
माउंट मैटरहॉर्न आल्प्स पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा बिंदु है। रोशनी से तिरंगा बनाने से पहले और इसके बाद माउंट मैटरहॉर्न कुछ इस तरह नजर आता है।
टूरिस्ट ऑफिस ने कहा- यह भारतीयों को उम्मीद और ताकत देने के लिए
स्विट्जरलैंड में जर्मेट के टूरिस्ट ऑफिस ने ट्वीट कर कहा- स्विट्जरलैंड के लैंडमार्क पर भारतीय तिरंगे का अर्थ है, कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में भारतीयों को उम्मीद और ताकत देना।
The Indian flag on the Matterhorn, Switzerland's landmark, is intended to express our solidarity and give hope and strength to all Indians. #Hope #Zermatt #Matterhornhttps://t.co/qFjiKuZNsE@MySwitzerlandIN pic.twitter.com/C8Ut0kqfZ1
— Zermatt - Matterhorn (@zermatt_tourism) April 18, 2020
भारतीय दूतावास ने टूरिस्ट ऑफिस को धन्यवाद दिया
इसके बाद भारतीय दूतावास ने इस ट्वीट के लिए जर्मेट के टूरिस्ट ऑफिस को धन्यवाद दिया।
INDIAN TRICOLOR ON THE MATTERHORN MOUNTAIN: Indian Tricolor of more than 1000 meters in size projected on Matterhorn Mountain, Zermatt, Switzerland to express Solidarity to all Indians in the fight against COVID 19. A big Thank You to @zermatt_tourism for the gesture. @MEAIndia pic.twitter.com/y4diNDSlT9
— India in Switzerland, The Holy See & Liechtenstein (@IndiainSwiss) April 17, 2020
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.