पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Latest Photos | Coronavirus Outbreak Latest Photos Updates On Total Cases India China And World

चीन और इटली में 6 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद, अमेरिका के 3 राज्यों में इमरजेंसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो इटली के मिलान के खाली पड़े सेंट्रल स्टेशन का है। देश में कोरोनावायरस के केस बढ़ने के बाद रविवार रात को लॉकडाउन का ऐलान किया गया। - Dainik Bhaskar
यह फोटो इटली के मिलान के खाली पड़े सेंट्रल स्टेशन का है। देश में कोरोनावायरस के केस बढ़ने के बाद रविवार रात को लॉकडाउन का ऐलान किया गया।
  • कोरोनावायरस सोमवार तक 109 देशों तक फैल चुका है, अमेरिका, जापान और ईरान में इमरजेंसी जैसे हालात हैं
  • इटली में 1.60 करोड़ लोग अलग-थलग पड़ गए हैं, वहीं चीन में ऐसे लोगों का आंकड़ा 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है

बीजिंग/न्यूयॉर्क/मिलान. चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 109 देशों तक फैल चुका है। चीन के बाद इटली में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। मिलान और लोम्बार्डी में लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी है। यहांं एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। उधर, चीन में ऐसे लोगों का आंकड़ा 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है। इस तरह,  दुनियाभर में करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोग आइसोलेट हो गए हैं।


अमेरिका में कोरोनावायरस के 545 नए मामले सामने आए, जबकि अब तक यहां 22 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को ओरेगॉन स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क स्टेट में पहले से ही इमरजेंसी लगी हुई है। दोनों राज्यों के करीब 6 करोड़ लोग संकट में हैं। हालांकि, यहां अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। ईरान में भी ऐसे ही हालात हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस के अब तक 1 लाख 10 हजार 92 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 20 देशों में 3831 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 


चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 366 लोगों की जान गई है। यहां रविवार को 133 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में संक्रमण का 1200 नए मामलों की पुष्टि हुई। इटली की सरकार के मुताबिक, रोम के पर्यटन पर कोरोनावायरस का खासा असर पड़ा है। मार्च के लिए यहां की होटल और ट्रैवल एजेंसी की 90% बुकिंग रद्द कर दी गई है। ऐसा ही हाल सिसिली का है। यहां भी 80% तक बुकिंग केंसिल हो गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस पिछले 15 दिनों में तेजी से फैला है। यहां सोमवार तक 93 मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

यह फोटो सिडनी के ओपेरा हाउस का है। रविवार को यहां भी पर्यटक कम पहुंचे।
यह फोटो सिडनी के ओपेरा हाउस का है। रविवार को यहां भी पर्यटक कम पहुंचे।

सिडनी ओपेरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज को देखने के लिए हर साल 1.5 करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं।
सिडनी ओपेरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज को देखने के लिए हर साल 1.5 करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं।

चीन
चीन में कोरोनावायरस से अब तक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक संक्रमण के 80735 मामले सामने आए हैं। 

बीजिंग के त्यानआनमेन गेट का फोटो। पिछले एक महीने से यह गेट बंद है।
बीजिंग के त्यानआनमेन गेट का फोटो। पिछले एक महीने से यह गेट बंद है।

बीजिंग के त्यानआनमेन गेट पर दिवंगत कम्युनिस्ट नेता माओ से-तुंग का फोटो लगा है।
बीजिंग के त्यानआनमेन गेट पर दिवंगत कम्युनिस्ट नेता माओ से-तुंग का फोटो लगा है।

जापान 
जापान में कोरोनावायस के 1198 मामले सामने आए हैं। यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार का कहना है कि अगर हालात बिगड़े तो देश में इमरजेंसी लगाई जा सकती है। 

यह फोटो टोक्यो के सेंसो जी मंदिर का है। पिछले 15 दिन से यहां आने वाले लोगों की तादाद में भारी कमी आई है।
यह फोटो टोक्यो के सेंसो जी मंदिर का है। पिछले 15 दिन से यहां आने वाले लोगों की तादाद में भारी कमी आई है।

सेंसो जी मंदिर को देखने के लिए हर साल 3 करोड़ लोग पहुंचते हैं।
सेंसो जी मंदिर को देखने के लिए हर साल 3 करोड़ लोग पहुंचते हैं।

हॉन्ग कॉन्ग 
हॉन्ग कॉन्ग में रविवार को कोरोनावायरस से तीसरी मौत दर्ज की गई। यहां अब तक 115 मामले सामने आ चुके हैं। 

हॉन्ग कॉन्ग में भी कोरोनावायरस से पर्यटन पर असर पड़ा है।
हॉन्ग कॉन्ग में भी कोरोनावायरस से पर्यटन पर असर पड़ा है।

हॉन्ग कॉन्ग का यह मशहूर सेल्फी प्वाइंट है। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग पर लोग सेल्फी लेना पसंद करते हैं।
हॉन्ग कॉन्ग का यह मशहूर सेल्फी प्वाइंट है। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग पर लोग सेल्फी लेना पसंद करते हैं।

थाईलैंड 
थाईलैंड में कोरोनावायरस के अब तक 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटन पर पड़ा है। 

यह फोटो बैंकाक के ग्रैंड पैलेस का है। रविवार को यह बंद रहा।
यह फोटो बैंकाक के ग्रैंड पैलेस का है। रविवार को यह बंद रहा।

ग्रैंड पैलेस 1872 से यहां के राजा का आधिकारिक आवास है।
ग्रैंड पैलेस 1872 से यहां के राजा का आधिकारिक आवास है।