पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 86 हजार 410 हो गई है। इनमें 55 लाख 13 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 2 हजार 986 लोगों ने जान गंवाई हैं। रविवार को सबसे ज्यादा अमेरिका में 25 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में 19,620 नए केस बढ़े। तीसरे नंबर पर ब्राजील रहा जहां 7,128 लोग संक्रमित मिले।
संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मौतें मैक्सिको में हुई। यहां एक दिन में 602 लोगों की मौत हो गई। भारत दूसरे नंबर पर रहा जहां 384 मौतें हुईं। अमेरिका में रविवार को 163 मौतें दर्ज हुईं। हालांकि अमेरिका और ब्राजील की पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
ब्रिटेन में लोकल लॉकडाउन की योजना
ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि लोकल लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ब्रिटेन में संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। नए आंकड़ो से पता चला है कि वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग आ रहे हैं। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि सबसे पहले लिसेस्टर सिटी में लॉकडाउन लगाया जाएगा। पूर्व इंग्लैंड में बसे इस शहर में बड़ी तादात में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 2,621,662 | 128,315 | 1,083,709 |
ब्राजील | 1,323,069 | 57,174 | 715,905 |
रूस | 634,437 | 9,073 | 399,087 |
भारत | 549,197 | 16,487 | 321,774 |
ब्रिटेन | 3,11,151 | 43,550 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,95,549 | 28,341 | उपलब्ध नहीं |
पेरू | 2,75,989 | 9,135 | 1,64,024 |
चिली | 2,71,982 | 5,509 | 2,32,210 |
इटली | 2,40,310 | 34,738 | 1,88,891 |
ईरान | 2,22,669 | 10,508 | 1,83,310 |
*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
अपडेट्स
दुनियाभर में कोरोना के मामले 1 करोड़ पार
अमेरिका: एक दिन में 40 हजार केस मिले
अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों में बिजनेस खोले जाने के बाद मामलों में उछाल आया है। इसमें फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया और एरिजोना शामिल हैं। वहीं, शनिवार को फ्लोरिडा में लगातार दूसरे दिन 9 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। फ्लोरिडा में एक बार फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पाकिस्तान: 4,072 नए मामले
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4,072 नए मामले आए और 83 संक्रमितों की मौत हुई। देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 02 हजार 955 और मृतकों की संख्या 4,118 हो गई है। संक्रमितों की मृत्यु दर करीब दो फीसदी है। देश में अब तक 92,624 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध (78,267 संक्रमित) है। इसके बाद पंजाब (74,202) और खैबर पख्तूनख्वा (25,380) हैं। राजधानी इस्लामाबाद में 12,395 मामले आए हैं।
चीन: 17 नए केस मिले
चीन में शनिवार को कोरोनावायरस के 17 नए केस मिले हैं। 7 बिना लक्षण वाले और 14 लोकल ट्रांसमिशन के थे। इनमें से ज्यादातर बीजिंग के थे। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक 24 घंटे में सात मरीज ठीक हुए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब 83 हजार 500 हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,634 हो चुकी है। अब तक 78 हजार 451 लोग ठीक हो चुके हैं।
नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार से ज्यादा हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। रविवार को 463 नए मामले आए। यहां मरने वालों की संख्या 28 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,149 हो गई है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 19 हजार 274 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार 905 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।
ब्रिटेन: 6 जुलाई से विदेश यात्राओं से प्रतिबंध हटेगा
ब्रिटेन दुनिया में पांचवां सबसे संक्रमित देश है। यहां संक्रमण के अब तक 3.11 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्रिटेश सरकार ने 6 जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों का हटाने का फैसला किया है। ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए होंगे। इसके तहत जिन देशों में मामले कम हैं, वहां से आने पर क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।
द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित
दक्षिण कोरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 12,715 हाे गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राजधानी सियोल में 14 और ग्येओंग्गी प्रांत 17 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, द.कोरिया में कोरोना से 282 लोगों की मौत हो चुकी है और 11,364 लोग ठीक हो चुके हैं।
इजराइल: 621 नए मामले
इजराइल में दो अप्रैल के बाद से कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन में 621 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,616 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल में कुल 318 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी हैं। यहां अब तक 17,047 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.