पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक ही दिन में कोरोना के मरीजों के दो बड़े आंकड़े सामने आए हैं। एक अमेरिका और दूसरा दुनिया से जुड़ा है। अमेरिका में गुरुवार को मरीजों की संख्या 2.5 करोड़ के पार हो गई। वहीं, दुनिया में रिकवर होने वाले लोगों की तादाद सात करोड़ को छू गई। अमेरिका कोरोना से सबसे प्रभावित देश है। यहां दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से दोगुने से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
उधर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो भी वैक्सीन चाहता है, उस तक इसे पहुंचाया जाएगा। WHO की असिस्टेंट डायरेक्टर-जनरल मेरिएंजेला सिमाओ ने कहा कि हम हर देश, हर आबादी तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
वहीं, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 26,784 कोरोना के केस मिले। यह आंकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में 28,393 केस मिले थे। बुधवार को यहां 310 मौतें भी रिकॉर्ड की गई।
100 दिन के अंदर हर देश में टीकाकरण
WHO को भरोसा है कि अगले 100 दिनों के अंदर दुनिया के हर एक देश में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। हाल ही में WHO के डायरेक्टर टेड्रोस अधानोम ने कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में सभी देश पारदर्शीता बरतेंगे। मैं अगले 100 दिनों के अंदर दुनिया के सभी देशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को शुरू होते हुए देखना चाहता हूं।
अब तक 9.74 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 9 करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 7 करोड़ 157 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 20 लाख 86 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 2.53 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 1.12 लाख मरीजों की हालत गंभीर है। ये आंकड़े worldometers.info से लिए गए हैं।
फ्रांस: 25 हजार से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
बुधवार तक फ्रांस में 25,686 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें से 2,852 की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे में इन दोनों टैली में 119 और 13 की बढ़ोतरी हुई। अब तक यहां कुल 29.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 71,652 लोगों की जानें भी जा चुकी है।
नॉन-यूरोपियन ट्रैवेलर्स के लिए कोरोना रिपोर्ट जरूरी
सरकार के प्रवक्ता गैब्रिएल अट्टल ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय कर्फ्यू लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में लगाए गए कर्फ्यू से हमें पॉजिटिव नतीजे मिले हैं, इसलिए हम इसे आगे भी बढ़ा रहे हैं।
फ्रांस में नॉन-यूरोपियन यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। यहां पहुंचने के बाद उन्हें 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके बाद दोबारा उनका टेस्ट किया जाएगा।
कोरोना अपडेट्स
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 25,000,309 | 415,894 | 14,970,039 |
भारत | 10,611,719 | 152,906 | 10,265,706 |
ब्राजील | 8,639,868 | 212,893 | 7,564,622 |
रूस | 3,655,839 | 67,832 | 3,027,316 |
UK | 3,505,754 | 93,290 | 1,571,519 |
फ्रांस | 2,965,117 | 71,652 | 213,242 |
इटली | 2,414,166 | 83,681 | 1,806,932 |
स्पेन | 2,412,318 | 54,637 | N/A |
तुर्की | 2,406,216 | 24,487 | 2,283,919 |
जर्मनी | 2,092,399 | 50,296 | 1,741,800 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.