दुनिया में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 4 लाख 88 हजार 859 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 10,810 लोगों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं। यहां शनिवार को 1.74 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 3,614 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ब्राजील में 78,943 संक्रमितों की पहचान हुई और 1,971 लोगों की महामारी की वजह से मौत हुई। इस तरह बीते दिन दुनिया में आए नए संक्रमितों के 51% मामले इन्हीं दोनों देश में सामने आए।
फाइजर की वैक्सीन कम असरदार
फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट की एक स्टडी के मुताबिक, फाइजर वैक्सीन कोरोना के मरीजों पर थोड़ी कम असरदार है, लेकिन यह अब भी भारत में मिले वाले ज्यादा संक्रामक वैरिएंट से बचाव करने में सक्षम है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और स्टडी के को-ऑथर ओलिवियर श्वार्ट्ज ने बताया कि थोड़ी कम असरदार होने के बावजूद फाइजर वैक्सीन B.1.617 वैरिएंट के खिलाफ काम करती है। उनकी यह स्टडी एक वेबसाइट पर पब्लिश हुई है।
कोरोना अपडेट्स
अब तक 17.06 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 17.06 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 35.48 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15.75 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.43 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.43 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 92,104 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 34,035,318 | 609,421 | 27,818,961 |
भारत | 27,894,800 | 325,998 | 25,454,320 |
ब्राजील | 16,471,600 | 461,142 | 14,869,696 |
फ्रांस | 5,657,572 | 109,358 | 5,312,105 |
तुर्की | 5,235,978 | 47,271 | 5,094,279 |
रूस | 5,063,442 | 121,162 | 4,677,870 |
ब्रिटेन | 4,480,945 | 127,775 | 4,286,249 |
इटली | 4,213,055 | 126,002 | 3,845,087 |
अर्जेंटीना | 3,732,263 | 77,108 | 3,288,467 |
जर्मनी | 3,684,672 | 89,008 | 3,478,600 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.