पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जापान में संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो गई है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 2811 नए मामले सामने आए। इनमें से 555 लोगों में इसके गंभीर लक्षण देखने को मिले। क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां के 6 राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक देश में 1 लाख 65 हजार 840 मामले सामने आए हैं और 2420 मौतें हुई हैं।
संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह कोरोना का टीका लगवाएंगे। लोगों के हितों में ऐसा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। जब भी यह मुझे मिल पाएगा, जो भी स्थिति हो, मैं टीका लगवाऊंगा। मैं सबके सामने इसे लगवाऊंगा। मैं लोगों से भी कहूंगा कि अगर वैक्सीन उन्हें मिल रही है तो वे जरूर लगवाएं। गुटेरेस ने यह बात बुधवार को UN हेडक्वार्टर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही।
इस बीच, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.94 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 81 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
जापान में संक्रमण की तीसरी लहर
ब्राजील में हालात फिर बिगड़े
WHO ने तमाम देशों से संक्रमण को रोकने के लिए सख्त उपाय करने को कहा है। ब्राजील में सरकार गाइडलाइन्स का पालन कराने में नाकाम रही है। हालात यह हैं कि बुधवार को यहां 53 हजार 453 मामले दर्ज किए गए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये तो वे आंकड़े हैं जो सामने आए हैं। हकीकत में संख्या इससे काफी ज्यादा हो सकती है। देश में अब तक कुल 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 1.78 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
इजराइल में 27 दिसंबर से वैक्सीनेशन
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश में 27 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरू होगा। इजराइल ने भी फाइजर कंपनी से टाईअप किया है और इसकी पहली खेप तेल अवीव पहुंच चुकी है। नेतन्याहू ने बुधवार शाम मीडिया से कहा- देश को खुश होना चाहिए। हम 27 दिसंबर को पहला वैक्सीन लगाने जा रहे हैं। अब यह सिलसिला शुरू होगा और हर दिन करीब 60 हजार वैक्सीन लगाए जाएंगे।
स्पेन में हालात सुधरे
स्पेन में हालात अब पहले से काफी बेहतर हैं। यहां हर एक लाख पर सिर्फ 193 केस मिल रहे हैं और हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि जल्द ही इन मामलों पर भी काबू पा लिया जाएगा। अगस्त के बाद संक्रमण का यह सबसे कम स्तर है। हेल्थ मिनिस्टर साल्वाडोर इला ने कहा- हमने बहुत मेहनत से हालात पर काबू पाया है। अब स्पेन के लोगों का यह फर्ज है कि वे क्रिसमस के दौरान भी घरों में ही रहें ताकि संक्रमण फिर न फैल सके।
कनाडा वैक्सीन को मंजूरी देने वाला तीसरा देश
कनाडा ने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरकार इस बारे में आज विस्तार से जानकारी दे सकती है। इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला कनाडा तीसरा देश है। इसके पहले ब्रिटेन और बहरीन इसे मंजूरी दे चुके हैं। कनाडा के रेग्युलेटर ने एक बयान में कहा- हमने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह काफी इफेक्टिव और सेफ है। फिलहाल यह 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जाएगी।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 1,58,24,444 | 2,96,777 | 92,33,622 |
भारत | 97,68,643 | 1,41,817 | 92,53,388 |
ब्राजील | 67,30,118 | 1,79,032 | 59,01,511 |
रूस | 25,69,126 | 45,280 | 20,33,669 |
फ्रांस | 23,24,216 | 56,648 | 1,73,247 |
इटली | 17,70,149 | 61,240 | 9,58,629 |
यूके | 17,50,241 | 62,033 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 17,15,700 | 46,646 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 14,69,919 | 40,009 | 13,05,587 |
कोलंबिया | 13,84,610 | 38,158 | 12,78,326 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.