पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कनाडा के PM जस्टिन ट्रुडो ने बुधवार को कोरोना की वैक्सीन की सप्लाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत कनाडा को वैक्सीन की सप्लाई की प्रोसेस बेहतर करने के लिए पूरी कोशिश करेगा। इसके अलावा दोनों में क्लाइमेंट चेंज और ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी पर भी बात हुई।
उधर, अमेरिका ने कोरोना के ओरिजिन पर आई वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट को नकार दिया है। WHO ने हाल में कहा था कि चीन में जानवरों से कोरोना वायरस फैलने के सबूत नहीं है। अमेरिका का कहना है कि वह इस रिपोर्ट को नहीं मानता। वह अपने सोर्स से इसके नतीजों को अलग से वेरिफाई करेगा।
मरीजों की संख्या 10.75 करोड़ से ज्यादा हुई
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.75 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 95 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से खतरा कम, फायदा ज्यादा
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के के एक्सपर्ट्स ने बुधवार को कहा कि एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन से होने वाले संभावित खतरों के मुकाबले इसके फायदे ज्यादा हैं। स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स (SAGE) ने अपनी सिफारिशों में कहा कि WHO की ओर से रिव्यू किया गया डेटा इस बात का समर्थन करता है।
एक्सपर्ट्स ने ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका और ब्राजील में की गई स्टडी के ट्रायल डेटा का हवाला देते हुए कहा कि 2 डोज देने के बाद वैक्सीन की इफिकेसी 63.09 % रही। SAGE ने यह भी सिफारिश की है कि इस वैक्सीन का दूसरा डोज 8 से 12 हफ्ते बाद दिया जाना चाहिए। यह वैक्सीन 65 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों को लिए भी सेफ लगती है।
कंपनियों से सीधी डील कर रहा कनाडा
हाल में खबर आई थी कि कनाडा वैक्सीन का ओवर स्टॉक करने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई सरकार के पास एक व्यक्ति के लिए करीब 10 डोज मौजूद होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई सरकार ने वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनियों से सीधी डील की है। कनाडा में अब तक 8.12 लाख मरीज मिल चुके हैं। इनमें 20,984 से ज्यादा की मौत हुई है।
प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने वैक्सीन का पहला डोज लिया
ब्रिटेन के युवराज प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को अपनी पत्नी केमिला के साथ कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कहां और कौन सी वैक्सीन दी गई है।
प्रिंस चार्ल्स में पिछले मार्च में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद कराई जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, देश में अब तक 1.26 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। इस साल जनवरी में, क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप ने वैक्सीन लगवाई थी।
अमेरिका में एंटीबॉडी कॉकटेल को इमरजेंसी यूज की मंजूरी
अमेरिका में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। इसे फार्मा कंपनी एलाई लिली ने तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इस कॉकटेल के इस्तेमाल से कोरोना से हॉस्पिटलाइजेशन और मौत का खतरा 70% तक कम हो जाता है। इस कॉकटेल से कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।
अब तक 86 देशों में वायरस का UK वैरिएंट मिला
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को बताया कि अब तक 86 देशों में कोरोनावायरस का ब्रिटेन वाला वैरिएंट मिल चुका है। ब्रिटेन में सबसे पहले 7 फरवरी को कोराना का नया स्ट्रेन सामने आया था। यह स्ट्रेन ज्यादा तेजी फैलता है। इसके अलावा WHO साउथ अफ्रीका और ब्राजील में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी नजर बनाए हुए है।
वहीं, न्यूजीलैंड सरकार ने फाइजर/बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। कोविड-19 रिस्पॉन्स मिनिस्टर क्रिस हिपकिंस ने बताया कि हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन, बॉर्डर वर्कर्स और उनके साथ रहने वाले लोगों को सबसे पहली वैक्सीन दी जाएगी। दूसरी ओर, अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना लंबी बातचीत के बाद ताइवान और कोलंबिया को 50-50 लाख वैक्सीन देने तैयार हो गई है। ताइवान एस्ट्राजेनेका की 1 करोड़ वैक्सीन पहले ही खरीद चुका है।
हर साल लगवानी होगी वैक्सीन
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव एलेक्स गोर्स्की के मुताबिक, यह मुमकिन है कि अगले कुछ साल तक कोविड-19 का वैक्सीन हर साल लगवाना पड़े। उनके मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वायरस हर बार अपना स्वरूप बदल सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह म्यूटेट होता रहेगा और इसकी वजह से इसके नए वैरिएंट्स सामने आएंगे। इसलिए वैक्सीन भी हर साल जरूरी हो सकती है।
यूरोप में 117 की महिला स्वस्थ
फ्रांस की 117 साल की नन सिस्टर एंड्री संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, सिस्टर एंड्री यूरोप में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे ज्यादा उम्र की महिला हैं। उनका जन्म 1904 में हुआ था। वे जिस इलाके में रहती हैं वहां कुल 88 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 10 की मौत हो गई है। मीडिया से बातचीत में नन ने कहा- मुझे कभी पता ही नहीं लगा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 27,811,416 | 480,045 | 17,644,618 |
भारत | 10,869,597 | 155,357 | 10,570,028 |
ब्राजील | 9,612,529 | 233,935 | 8,523,462 |
रूस | 4,012,710 | 78,134 | 3,516,461 |
UK | 3,985,161 | 114,851 | 2,018,844 |
फ्रांस | 3,360,235 | 80,147 | 235,717 |
स्पेन | 3,005,487 | 63,061 | N/A |
इटली | 2,668,266 | 92,338 | 2,165,817 |
तुर्की | 2,548,195 | 26,998 | 2,437,382 |
जर्मनी | 2,306,660 | 63,649 | 2,073,100 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.