पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका ने मॉडर्ना की वैक्सीन के 10 करोड़ एक्स्ट्रा डोज का ऑर्डर दिया है। इससे पहले जुलाई में अमेरिका ने मॉडर्ना से एक लाख डोज खरीदे थे। उसने कुल 30 करोड़ एक्स्ट्रा डोज खरीदने का टारगेट रखा है। हर मरीज को दो डोज की जरूरत पड़ती है। इस लिहाज से 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी।
अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। इसका मतलब है कि उसने आधी आबादी के लिए वैक्सीन का इंतजाम कर लिया है। मॉडर्ना ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सरकार ने उसकी वैक्सीन mRNA-1273 की एडिशनल 10 करोड़ डोज खरीदने के लिए ऑर्डर दिया है। कंपनी अब तक मिले ऑर्डर के मुताबिक, 20 करोड़ डोज सप्लाई करेगी। दूसरे बैच की सप्लाई अगले साल अप्रैल तक होने की उम्मीद है।
फाइजर की वैक्सीन को अप्रूवल मिला
पहले बैच से दो करोड़ डोज दिसंबर के आखिर तक दे दिए जाएंगे। इसकी सप्लाई वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के अप्रूवल मिलने के इंतजार में अटकी है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, वैक्सीन को अगले हफ्ते अप्रूवल मिल सकता है। एक और कंपनी फाइजर की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मिल चुका है।
अमेरिकी सरकार 2900 करोड़ रुपए देगी
कंपनी ने अब तक कॉन्ट्रेक्ट प्राइज नहीं बताया है, लेकिन अमेरिकी मीडिया का दावा है कि सरकार ने वैक्सीन की खरीद के लिए मॉडर्ना को कुल 40 करोड़ डॉलर (2900 करोड़ रुपए) दिए हैं। 30 नंवबर को मॉडर्ना ने दावा किया था कि उसकी वैक्सीन ने ट्रायल में 94.1% इफेक्टिवनेस दिखाई है।
कंपनी ने अमेरिका के अलावा कनाडा, जापान, इजरायल, जापान, स्विट्जरलैंड, कतर, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ लगभग 39 करोड़ से ज्यादा डोज सप्लाई करने का करार किया है। वहीं, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.16 करोड़ के ज्यादा हो गया। 4 करोड़ 98 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अब मैक्सिको में भी वैक्सीन
मैक्सिको में फाइजर-बायोएनटेक कंपनी की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने शुक्रवार रात जारी बयान में कहा- हमारे हेल्थ रेग्युलेटर ने कई दिनों के परीक्षण के बाद यह तय किया है कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकता है। लिहाजा, फिलहाल हम इसका इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कब शुरू होगा, इस बारे में जानकारी जल्द दी जाएगी। कुछ जरूरी कदम और उठाए जाने हैं।
रूस में संक्रमितों का बढ़ना जारी
रूस में कोरोना संक्रमण का बढ़ना जारी है। सरकार के करोना रिस्पॉन्स सेंटर ने शनिवार बताया कि 24 घंटे के भीतर 28 हजार 137 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 26 लाख को पार कर गई।
WHO की वॉर्निंग
अमेरिका के बाद अब WHO ने भी क्रिसमस पार्टीज और सेलिब्रेशन को लेकर चेतावनी जारी की है। संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रयेसस ने कहा- हमें यह याद रखना चाहिए कि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि फेस्टिव सीजन में हम बेहद सावधान रहें।
ब्राजील में रि-इन्फेक्शन वाले केसों की जांच होगी
ब्राजील में 58 ऐसे संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिन्हें कथित तौर पर दूसरी बार संक्रमण हुआ। अब सरकार ने कहा है कि यह हालात क्यों बने, इसकी जांच की जाएगी। हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- अब तक यह साफ नहीं हो सका कि वास्तव में ये लोग दूसरी बार संक्रमित हुए या फिर इनका संक्रमण ठीक ही नहीं हुआ था।
दो मामलों पर खासतौर पर नजर है। इसमें एक 37 साल का पुरुष और इतनी ही उम्र की एक महिला है। यह नटाल शहर के रहने वाले हैं। इन्हें पहली बार जून और फिर अक्टूबर में पॉजिटिव पाया गया। दोनों संक्रमणों के बीच 116 दिन का अंतर था। अब इन मामलों की जांच की जा रही है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 16,301,064 | 302,805 | 9,511,786 |
भारत | 9,832,830 | 142,749 | 9,331,521 |
ब्राजील | 6,836,313 | 180,453 | 5,954,745 |
रूस | 2,625,848 | 46,453 | 2,085,958 |
फ्रांस | 2,351,372 | 57,567 | 175,891 |
ब्रिटेन | 1,809,455 | 63,506 | N/A |
इटली | 1,805,873 | 63,387 | 1,052,163 |
तुर्की | 1,780,673 | 15,977 | 1,154,333 |
स्पेन | 1,741,439 | 47,624 | N/A |
अर्जेंटीना | 1,489,328 | 40,606 | 1,324,792 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.