पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
साउथ कोरिया के हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे कोरोना की वजह से लगाई गई पाबंदियों को गंभीरता से लें। देश में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो यहां पहली बार लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। साउथ कोरिया में कुल 45 हजार 442 मामले मिल चुके हैं। बीते 24 घंटों में यहां 1078 नए मरीज मिले हैं।
साउथ कोरिया को कोरोना से लंबे समय तक बेहतर तरीके से निपटने के लिए मॉडल देश माना जाता है। यहां के हेल्थ डिपार्टमेंट ने वायरस का फैलाव रोकने में काफी हद तक कामयाबी पाई है। इसके लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी तारीफ की थी।
साउथ कोरिया कोरोना वायरस की चपेट में सबसे पहले आने वाले देशों में शामिल है। इसके बावजूद उसे बाकी देशों की तरह सख्त लॉकडाउन जैसे तरीके नहीं अपनाने पड़े। इसके बजाय सरकार ने टेस्ट और ट्रेस तकनीक का सहारा लिया। हालांकि, सर्दियों में संक्रमण बेकाबू होने लगा है। यहां कथित तौर पर आई कोरोना की तीसरी लहर के कारण नए संक्रमणों में बहुत बढ़ोतरी हुई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के सीनियर ऑफिसर यून ताए हो ने बुधवार को सियोल मेट्रोपॉलिटन एरिया के लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इस एरिया में देश की आधी आबादी रहती है। अभी यहां पाबंदियों का लेवल 2.5 पर है। लेवल-3 पर लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।
बायोएनटेक वैक्सीन की 10 करोड़ वैक्सीन खरीदेगा चीन
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.41 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
उधर, चीन के शंघाई फोसन फार्मास्युटिकल ग्रुप ने जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के 100 करोड़ डोज खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए करीब 15.2 करोड़ डॉलर का शुरुआती पेमेंट भी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि साल के आखिर तक 5 करोड़ डोज बायोएनटेक चीनी कंपनी को सौंप देगी। कुल डील 30.4 करोड़ डॉलर की है। चीन सरकार इस डील को जल्द मंजूरी दे सकती है।
वैक्सीन लगवाने से न डरें अमेरिकी
डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही अमेरिकी नागरिकों से वैक्सीनेशन में हिस्सा लेने की अपील करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैली मैक्केन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैली ने एक सवाल के जवाब में कहा- बिल्कुल। राष्ट्रपति चाहते हैं कि अमेरिकी वैक्सीनेशन प्रोग्राम में हिस्सा लें और इससे बचने की कोशिश न करें। उनकी मेडिकल टीम जब भी कहेगी वे खुद भी वैक्सीन लगवाएंगे। हालांकि, उनकी प्राथमिकता यह है कि जिन लोगों को सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत है, वे पहले इसे लगवाएं। हम चाहते हैं कि सिक्योरिटी ऑफिशियल्स को भी वक्त पर यह वैक्सीन मिले।
तुर्की में हालात बिगड़े
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में संक्रमण के हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां बुधवार को 240 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में तेज सर्दी पड़ रही है और ऐसे में डॉक्टरों की सामने कठिन हालात हैं। एक ही दिन में 29 हजार 718 नए केस सामने आए। तुर्की सरकार का कहना है कि देश में ज्यादातर मामले ऐसे सामने आ रहे हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं।
अब घर में कर सकेंगे कोरोना टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना की होम टेस्ट किट तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। यह किट एल्यूमे कंपनी ने तैयार की है। खास बात यह है कि अमेरिकी सरकार ने इसको अपने देश में इस्तेमाल की मंजूरी भी दे दी है।
अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक बयान में कहा- इस टेस्ट किट से 20 मिनट में कोविड-19 का टेस्ट रिजल्ट आ जाएगा। इस टेस्ट किट में नाक से स्वाब लेकर टेस्ट किया जाता है। इसके लिए स्मार्टफोन ऐप की जरूरत होगी क्योंकि इस्तेमाल का तरीका इसी ऐप में दिया गया है। यूजर को कुछ जानकारियां देनी होंगी।
नीदरलैंड्स में लॉकडाउन शुरू
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने मंगलवार से देश में पांच हफ्ते का सख्त लॉकडाउन घोषित कर दिया। रूट ने साफ कर दिया कि फिलहाल, कोरोनावायरस को रोकने के लिए इससे ज्यादा असरदार कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा- हम सख्त लॉकडाउन लगाने जा रहे हैं। इस दौरान स्कूल, दुकानें, म्यूजियम और जिम बंद रहेंगे। 19 जनवरी के पहले किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। हम चाहते हैं कि भविष्य में हालात भयावह होने से रोके जाएं और इसके लिए सख्त कदम तो उठाने ही होंगे।
जिस समय मार्क लॉकडाउन का ऐलान कर रहे थे, उसी वक्त उनके ऑफिस के बाहर हजारों प्रदर्शनकारी सख्ती के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने कहा है कि किसी भी घर में ज्यादा से ज्यादा दो मेहमान ही आ सकते हैं और इसके लिए भी लोकल अथॉरिटीज को जानकारी देनी होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि सरकार 24 से 26 दिसंबर के बीच कुछ राहत दे सकती है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 17,143,779 | 311,068 | 10,007,853 |
भारत | 9,932,908 | 144,130 | 9,455,793 |
ब्राजील | 6,974,258 | 182,854 | 6,067,862 |
रूस | 2,707,945 | 47,968 | 2,149,610 |
फ्रांस | 2,391,447 | 59,072 | 179,087 |
तुर्की | 1,898,447 | 16,881 | 1,661,191 |
ब्रिटेन | 1,888,116 | 64,908 | N/A |
इटली | 1,870,576 | 65,857 | 1,137,416 |
स्पेन | 1,771,488 | 48,401 | N/A |
अर्जेंटीना | 1,510,203 | 41,204 | 1,344,300 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.