पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुनिया में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या जिनका इलाज चल रहा है वो 2.10 करोड़ से अधिक हो गई है। अब तक 7 करोड़ 61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 करोड़ 34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16.84 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। अब 2 करोड़ 10 लाख मरीज ऐसे बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका के 71 लाख एक्टिव केस हैं। फ्रांस के 22 लाख, ब्राजील के 7 लाख एक्टिव मरीज बचे हैं। रिकवरी के मामले में भारत सबसे बेहतर है। यहां अब तक 95.41% मरीज ठीक हो चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
इस बीच, अमेरिका में फाइजर के बाद मॉर्डना को भी इमरजेंसी यूज की इजाजत मिल गई है। ट्रम्प एडिमिनिस्ट्रेशन ने इस वैक्सीन को मंजूरी के पहले ही बड़े पैमाने पर ऑर्डर दे दिया था। उधर अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन और उनकी पत्नी को भी सोमवार को फाइजर वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। बाइडेन के प्रेस सचिव ने इसकी जानकारी दी। अगले हफ्ते वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस और उनके पति को भी फाइजर की डोज दी जाएगी।
कोरोना अपडेट्स :
इटली में मायूसी
इटली सरकार ने शुक्रवार रात साफ कर दिया कि इस बार क्रिसमस पर कोरोना का घना साया होगा। सरकार के मुताबिक, क्रिसमस पर इटली में लॉकडाउन रहेगा। इटली और यूरोप के बाकी देशों में सोमवार से फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान अलग-अलग देशों में 7 से 10 दिन की छुट्टी होगी। फ्रांस और जर्मनी ने तो 24 से 26 दिसंबर के बीच राहत का ऐलान किया है लेकिन, इटली ने साफ कर दिया है कि वो राहत देने के मूड में नहीं है। इसकी वजह यह है कि यहां संक्रमण और मौतें अब भी बहुत ज्यादा कम नहीं हुई हैं।
सरकार के मुताबिक, लॉकडाउन का फैसला न तो जल्दबाजी में लिया गया है और न वो लोगों पर प्रतिबंध थोपना चाहती। यह फैसला मजबूरी में और दुखी होकर लिया गया है।
सऊदी में वैक्सीनेशन शुरू
सऊदी अरब ने गुरुवार से अपने यहां कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। पहली वैक्सीन देश के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. तौफीक अल रबिह को लगाई गई। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। देश में अब तक तीन लाख 60 हजार 516 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 6 हजार 91 जान गंवा चुके हैं।
वैक्सीन लगवाने के बाद डॉ. तौफीक ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या के खत्म होने की शुरुआत है। उन्होंने देश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत का ऐलान किया। अब तक अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, बहरीन और रूस अपने यहां यह ड्राइव शुरू कर चुके हैं।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 17,886,219 | 320,828 | 10,392,547 |
भारत | 10,004,825 | 145,171 | 9,549,923 |
ब्राजील | 7,163,912 | 185,687 | 6,198,185 |
रूस | 2,791,220 | 49,762 | 2,228,633 |
फ्रांस | 2,409,062 | 59,361 | 180,311 |
तुर्की | 1,955,680 | 17,364 | 1,721,607 |
ब्रिटेन | 1,913,277 | 65,520 | N/A |
इटली | 1,906,377 | 67,220 | 1,203,814 |
स्पेन | 1,782,566 | 48,596 | N/A |
अर्जेंटीना | 1,517,046 | 41,365 | 1,347,914 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.