पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथनी फौसी ने माना है कि सही कदम उठाए जाते तो देश में कोरोना से इतनी मौतें नहीं होतीं। फौसी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमने अब तक की सबसे कमजोर लड़ाई लड़ी। शायद दुनिया के सभी देशों में सबसे कमजोर हम रहे।
अमेरिका में कोरोना से अब तक करीब 2.88 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे होने वाली मौतों की संख्या 5.13 लाख से ज्यादा हो चुकी हैं। ऐसे में फौसी का यह बयान कोरोना से लड़ाई में सरकार की नाकामी उजागर करता है।
फौसी ने जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डेटा का हवाला देकर कहा कि अमेरिका में ब्राजील से दोगुनी मौतें हुई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में ही संक्रमित हुए, जो दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले भारत से दोगुना हैं। राजनीति के कारण हम महामारी से निपटने में नाकाम रहे। अगर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ जुटने पर पाबंदी शुरुआत से लागू होती तो कम से कम आधी मौतें नहीं होतीं।
मामलों में कमी, पर मौतें नहीं थमी
अमेरिका में बीते 5 हफ्तों से नए मामलों में कमी आई है। हालांकि, रोजाना मौतों का एवरेज 1300 से ऊपर बना हुआ है। 6 जनवरी को यहां कोरोना का पीक देखा गया था, तब 1.32 लाख संक्रमित मिले थे।
मौतों की संख्या 25 लाख के करीब
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.24 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
व्हाइट हाउस में श्रद्धांजलि
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को आधिकारिक तौर पर 5 लाख पार कर गया। हालांकि, worldometers और दूसरी कोविड ट्रैकर वेबसाइट्स ने 2 दिन पहले ही मरने वालों की संख्या 5 लाख बता दी थी। राष्ट्रपति बाइडेन की मौजूदगी में महामारी से मारे गए अमेरिकियों को याद किया गया। व्हाइट हाउस में कैंडल जलाकर और मौन रखकर मारे गए अमेरिकियों को श्रद्धांजलि दी गई।
बाइडेन ने कहा, 'हमें मजबूती से इसका सामना करना होगा। यह सिर्फ संख्या नहीं बल्कि एक चुनौती है। महामारी से मुकाबले के लिए सियासत और गलत जानकारी से बचना होगा। एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा, जिन लोगों ने इस महामारी में अपने परिजनों को खोया है, मुझे उनके दर्द का गहरा अहसास है।'
अमेरिकी इतिहास में किसी एक वजह से किसी दौर में इतनी मौतें पहले कभी नहीं हुईं। सेकंड वर्ल्ड वॉर में करीब 4 लाख 5 हजार अमेरिकियों की मौत हुई थी। वियतनाम वॉर में 58 हजार और कोरिया के साथ जंग में 36 हजार लोगों की मौत हुई थी। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन ने आशंका जताई है कि 1 जून तक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 89 हजार तक पहुंच सकता है।
इटली ने WHO से सही जानकारी छिपाई
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इटली ने पिछले साल फरवरी में WHO को महामारी के बारे में सही जानकारी नहीं दी, जबकि देश में केस मिलने शुरू हो गए थे। दरअसल, दुनिया के तमाम देशों को इंटरनेशनल हेल्थ रेग्युलेशन्स (IHR) का पालन करना होता है।
साल की शुरुआत में बीमारियों से जुड़ी सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट देनी होती है। इटली ने 4 फरवरी 2020 को यह रिपोर्ट तो दी, लेकिन इसमें खुद को लेवल 5 पर बताया। इसके मायने ये हैं कि किसी बीमारी से लड़ने की उसकी तैयारी सही स्तर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक इटली ने 2006 के बाद राष्ट्रीय महामारी उन्मूलन यानी महामारी से निपटने का प्लान ही अपडेट नहीं किया। दावा किया जाता है कि अमेरिका से पहले इटली में महामारी ने दस्तक दी। चीन के बाद इटली पहला देश था, जहां महामारी पैर पसार चुकी थी।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 28,842,111 | 513,272 | 19,125,527 |
भारत | 11,028,937 | 156,594 | 10,723,764 |
ब्राजील | 10,197,531 | 247,276 | 9,139,215 |
रूस | 4,189,153 | 84,047 | 3,739,344 |
UK | 4,134,639 | 121,305 | 2,606,999 |
फ्रांस | 3,609,827 | 84,613 | 250,532 |
स्पेन | 3,161,432 | 68,079 | 2,561,102 |
इटली | 2,832,162 | 96,348 | 2,347,866 |
तुर्की | 2,655,633 | 28,213 | 2,534,996 |
जर्मनी | 2,402,485 | 68,990 | 2,207,700 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.