पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुनिया के कई देशों में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक दुनिया में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस दौड़ में अमेरिका, चीन और इजरायल सबसे आगे हैं। अमेरिका 2 करोड़ 44 लाख से ज्यादा और चीन लगभग सवा 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। चीन ने अपने न्यू इयर से पहले दोबारा महामारी के सिर उठाने से बचने के लिए हर दिन टेस्टिंग की क्षमता भी डेढ़ करोड़ कर ली है। भारत में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा है।
इसी तरह इजरायल में 82% आबादी यानी 40 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि वैक्सीनेशन और वायरस के म्यूटेशन के बीच दौड़ चल रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ऑनलाइन दावोस एजेंडा समिट में उन्होंने कहा कि हमें जोखिम वाले लोगों के वैक्सीनेशन के लिए उतनी ही तेजी से दौड़ना होगा। हम अपने 82% लोगों को टीका लगा चुके हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। हमें कम से कम 95% आबादी का वैक्सीनेशन करना होगा। यह अभी भी बड़ा काम है।
फाइजर ने कहा- कोविड-19 के नए वैरिएंट्स को काबू करने पर रिसर्च जारी
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.10 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 21 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। वैक्सीन कंपनी फाइजर ने कहा है कि कोविड-19 के जो नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए वैक्सीन बूस्टर रिसर्च जारी है। कंपनी का यह बयान इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि दुनिया के ज्यादातर देशों ने सबसे पहले फाइजर के वैक्सीन को ही मंजूरी दी थी।
रूस में अक्टूबर के बाद पहली बार 18 हजार से कम नए केस
रूस में बुधवार को कोरोना के 17,741 नए केस सामने आए। यह पिछले साल अक्टूबर के बाद पहला मौका है जब यह संख्या 18 हजार से कम रही है। मंगलवार को यहां 18,241 केस मिले थे। रेस्पॉन्स सेंटर ने बताया कि देश मे अब तक 10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। रूस में अब तक कोरोना 37 लाख 74 हजार 672 मामले मिल चुके हैं। इनमें 71,076 की मौत हुई है।
बूस्टर होगा कारगर
CNN से बातचीत में फाइजर के सीईओ एल्बर्ट बोउरला ने कहा- कोविड-19 के कुछ नए वैरिएंट्स सामने आए हैं। इन पर हम ग्राउंडवर्क कर रहे हैं। उम्मीद है कि वैक्सीन बूस्टर तैयार कर लिए जाएंगे जो इन नए वैरिएंट्स पर भी कारगर साबित होंगे। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि इन वैरिएंट्स से भी डरने की जरूरत नहीं है लेकिन, हमें सतर्क रहना होगा और इससे जुड़ी हर चीज को बारीकी से देखना होगा। एक बार जब हमें इन वैरिएंट्स की जानकारी मिल जाती है तो हम बहुत तेजी से इन्हें काबू में करने की कोशिश करते हैं।
कमला हैरिस को दूसरा डोज लगाया गया
अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस को मंगलवार को कोरोनावायरस वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। इसके लिए वे मैरिलैंड के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ पहुंचीं। बाद में हैरिस ने कहा- मेरे वैक्सीन का डोज पूरा हो गया है। इसमें मुझे कोई दर्द नहीं हुआ। हैरिस के साथ उनके पति डग एमहॉफ ने भी वैक्सीनेशन कराया।
व्हाइट हाउस में वैक्सीनेशन ड्राइव
जो बाइडेन के व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद यहां के सैकड़ों कर्मचारियों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। CNN से बातचीत में एक अफसर ने कहा- हम सैकड़ों कर्मचारियों को वैक्सीन दे चुके हैं और जो बचे हैं उन्हें कुछ हफ्तों में वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। सबसे पहले प्रेसिडेंट्स एग्जीक्यूटिव ऑफिस के तहत आने वाले कर्मचारियों को वैक्सीनेट किया गया है। अब भी कर्मचारी ऐसे हैं जो घरों से काम कर रहै हैं। इन्हें भी जल्द ही वैक्सीनेट किया जाएगा।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 26,037,621 | 436,350 | 15,770,522 |
भारत | 10,690,279 | 153,751 | 10,359,305 |
ब्राजील | 8,936,590 | 218,918 | 7,798,655 |
रूस | 3,774,672 | 71,076 | 3,202,483 |
UK | 3,715,054 | 101,887 | 1,662,484 |
फ्रांस | 3,079,943 | 74,106 | 219,152 |
स्पेन | 2,733,729 | 56,799 | N/A |
इटली | 2,501,147 | 86,889 | 1,936,289 |
तुर्की | 2,442,350 | 25,344 | 2,322,511 |
जर्मनी | 2,166,763 | 54,635 | 1,866,000 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.