पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक स्टडी के मुताबिक, वुहान में लगभग पांच लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से दिए गए डेटा से 10 गुना ज्यादा है। स्टडी के लिए वुहान के अलावा बीजिंग, शंघाई समेत दूसरे शहरों से सैम्पल लिए गए थे।
वुहान में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। रिसर्चर्स के मुताबिक, यहां की कुल आबादी एक करोड़ दस लाख में से 4.43% के शरीर में एंटीबॉडी पाई गई। वुहान म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन ने यहां कुल 50 हजार 354 मामलों की पुष्टि की थी।
CDC ने बताया कि चीन में कोरोना की पहली लहर के एक महीने बाद यह स्टडी की गई थी। इसमें पता चला कि वुहान के बाहर वायरस के फैलने की दर काफी कम है। हुबेई राज्य के दूसरे शहरों में सिर्फ 0.44% लोगों में एंटी बॉडीज पाई गई। सोशल मीडिया पर सोमवार को CDC की स्टडी के नतीजे सामने आए। इसमें यह नहीं बताया कि इसे किसी मैग्जीन में पब्लिश किया गया या नहीं।
नोवावैक्स ने वायरस के नए वैरिएंट पर वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू की
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.19 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 87 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिकी अस्पतालों में नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को यहां एक लाख 21 हजार से ज्यादा नए मरीज भर्ती हुए। एक अच्छी खबर यह है कि नोवावैक्स बायोटेक कंपनी कोरोना के उन नए स्ट्रेन पर वैक्सीन टेस्टिंग शुरू करने जा रही है जो हाल ही में ब्रिटेन में मिले हैं।
पाकिस्तान पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन
पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीज मिले हैं। ये सभी ब्रिटेन से लौटे थे। सिंध हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से पाकिस्तान की लोकल मीडिया ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के सैम्पल जीनो टाइपिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें से छह पॉजिटिव आए। तीन में पहले फेज में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है।
हेल्थ डिपार्टमेंट के स्पोक्स पर्सन मीरान यूसुफ ने बताया कि जीनो टाइपिंग के लिए भेजे सैम्पल ब्रिटेन के स्ट्रेन से 95% तक मेल खा रहे हैं। अब ये जीनो टाइपिंग के दूसरे फेज से गुजरेंगे।
अमेरिका में कम नहीं हुईं मुश्किलें
अमेरिकी सरकार के कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट (CTP) ने सोमवार रात अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों पर नया आंकड़ा जारी किया। यह परेशान करने वाला है। महामारी के शुरू होने के बाद अब तक का यह एक दिन में भर्ती हुए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। सोमवार को कुल मिलाकर देश के अस्पतालों में एक लाख 21 हजार 235 मरीज एडमिट हुए।
इतना ही नहीं यह लगातार 27वां दिन रहा जब अमेरिका में एक दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। 27 दिसंबर को एक लाख 18 हजार और 25 दिसंबर को भी एक लाख 18 हजार मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हुए थे।
नए स्ट्रेन के लिए वैक्सीन टेस्टिंग
CNN ने अपनी एक रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन पर वैक्सीन टेस्टिंग की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, नोवावैक्स बायोटेक कंपनी ने ब्रिटेन में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट पर वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसकी नॉर्मल वैक्सीन के फेस 3 के ट्रायल भी चल रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा- हमने ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए वैरिएंट पर रिसर्च पूरी कर ली है। इसके बाद इस वैरिएंट पर वैक्सीन की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। हो सकता है नतीजे आने में कुछ हफ्ते लगें।
वैक्सीन ट्रायल में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नए स्ट्रेन पर वैक्सीन का कितना असर होगा या यह वैक्सीन इस नए स्ट्रेन को खत्म कर पाएगी या नहीं। इसके पहले फाइजर और मॉडर्ना भी इस नए स्ट्रेन पर वैक्सीन टेस्टिंग शुरू कर चुकी हैं। नए वैरिएंट को पिछले वायरस के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलने वाला बताया गया है। यह बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है।
कैलिफोर्निया में सख्ती बढ़ेगी
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में स्टे ऐट होम की मियाद बढ़ाई जाएगी। यहां के गवर्नर गेविन न्यूसन ने यह जानकारी दी। इसके पहले तीन हफ्ते का स्टे ऐट होम ऑर्डर जारी किया गया था। यह सोमवार को खत्म हो गया। माना जा रहा है कि दो हफ्ते के लिए यह मियाद और बढ़ाई जाएगी। इस बारे में आदेश आज जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा हालात पर काबू करने के लिए अमेरिकी फौज की स्पेशल यूनिट की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।
इजराइल में तीसरा लॉकडाउन लगाया गया
इजराइल में तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद देश में रविवार से नेशनवाइड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह कम से कम 2 हफ्तों तक चलेगा। इसमें शाम 5 बजे के बाद जरूरी कामों में लगे वर्कर्स को छोड़कर लोगों को अपने घर से 1000 मीटर के दायरे में ही रहने की हिदायत दी गई है। रेस्टोरेंट और दुकानों से सिर्फ होम डिलिवरी ही की जाएगी।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 19,804,313 | 343,593 | 11,701,029 |
भारत | 10,242,306 | 148,423 | 9,828,057 |
ब्राजील | 7,506,890 | 191,641 | 6,568,898 |
रूस | 3,105,037 | 55,827 | 2,496,183 |
फ्रांस | 2,562,646 | 63,109 | 190,722 |
यूके | 2,329,730 | 71,109 | N/A |
तुर्की | 2,178,580 | 20,388 | 2,058,437 |
इटली | 2,067,487 | 73,029 | 1,425,730 |
स्पेन | 1,894,072 | 50,122 | N/A |
जर्मनी | 1,677,280 | 31,613 | 1,277,900 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.