पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के न मिलने से शनिवार को 7 संक्रमितों की मौत हो गई। अस्पताल में सिलेंडर 180 किलोमीटर दूर रावलपिंडी से आते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पेशावर के ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है। हालत यह है कि कोरोना संक्रमितों के लिए बेड नहीं मिल पा रहे हैं। अब तक देश में 4 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं जबकि 8 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
वहीं, रूस में रविवार को रिकॉर्ड 29 हजार 39 संक्रमण के मामले आए। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख 60 हजार 770 हो गया है। यहां अब तक 43 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। बीते 24 घंटे में 457 संक्रमितों की जान गई है।
इस बीच, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.68 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 62 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अमेरिका में दिक्कत बढ़ी
अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि कुछ राज्यों में अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। कैलिफोर्निया ने अपने दो इलाकों में स्टे एट होम ऑर्डर यानी घर में रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस राज्य के पांच क्षेत्र ऐसे हैं जहां के अस्पतालों ने प्रशासन को बता दिया है कि उनके अस्पतालों और खासकर आईसीयू में जगह अब नहीं बची है। ऐसे में मेकशिफ्ट आईसीयू बनाए जाएं।
फ्रांस में राहत के बाद आफत
फ्रांस में सरकार काफी हद तक संक्रमण पर काबू पाने में सफल रही है। देश में लॉकडाउन किए पांच हफ्ते हो चुके हैं। इसके पहले हर हफ्ते 50 हजार मामले मिल रहे थे। अब यह आंकड़ा करीब 11 से 13 हजार के बीच आ गया है। शुक्रवार को 11 हजार 221 मामले सामने आए थे। लेकिन, शनिवार को यह बढ़े और 12 हजार 923 तक पहुंच गए। सच्चाई यह है कि एक महीने पहले से मामले कम होने शुरू हो गए थे।
ब्रिटेन वैक्सीनेशन के लिए तैयार
ब्रिटेन में वैक्सीनेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले हफ्ते से देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रॉसेस शुरू हो जाएगी। हालांकि, अब तक सरकार ने कम्पलीट रोड मैप जारी नहीं किया है। यह क्लीनिक्स के माध्यम से शुरू होगा। मंगलवार को पहला डोज दिया जाएगा। ब्रिटेन ने करीब चार करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। एक व्यक्ति को दो डोज दिए जाएंगे। यहां की जनसंख्या 2 करोड़ है।
इटली में 60 हजार से ज्यादा मौतें
इटली में रविवार को 18 हजार 887 नए मामले सामने आए। अब तक यहां 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में 564 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया। इटली मौतों के मामले में फिलहाल दुनिया में छठे नंबर पर है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 1,50,17,349 | 2,88,081 | 87,97,632 |
भारत | 96,76,801 | 1,40,590 | 91,38,171 |
ब्राजील | 65,77,177 | 1,76,641 | 57,61,363 |
रूस | 24,60,770 | 43,141 | 19,37,738 |
फ्रांस | 22,81,475 | 54,981 | 1,69,358 |
यूके | 17,23,242 | 61,245 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 17,09,991 | 59,514 | 8,96,308 |
स्पेन | 16,99,145 | 46,252 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 14,59,832 | 39,632 | 12,88,785 |
कोलंबिया | 13,62,249 | 37,633 | 12,49,702 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.