पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चीन की ड्रग रेगुलेटर अथॉरिटी ने देश में दूसरी कोरोना वैक्सीन के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है। कोरोनावैक नाम की यह वैक्सीन सिनोवैक बायोटेक ने तैयार की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि कोरोनावैक को मास वैक्सीनेशन के लिए अप्रूवल मिल गया है। उधर, चीन ने नेपाल को मदद के तौर पर वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का वादा किया है। इसकी पहली खेप जल्द ही भेजी जाएगी।
ग्लोबल टाइम्स ने सिनोवैक के हवाले से बताया है कि कोरोनावैक को तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों के आधार पर मंजूरी मिली है। इसका फाइनल डेटा अब तक नहीं दिया गया है। इसकी इफिकेसी और सेफ्टी के नतीजों की और पुष्टि करने की जरूरत है। इससे पहले चीन ने दिसंबर में सरकारी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को अप्रूव किया था।
चीन ने पहले 3 लाख डोज देने की बात कही थी
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से फोन पर कहा कि उनका देश वैक्सीन के मामले में नेपाल को तवज्जो देगा। इसी दौरान वांग ने नेपाल को वैक्सीन के 5 लाख डोज देने का भरोसा दिया। पहले काठमांडू में चीन की एम्बेसी की ओर से कहा गया था कि नेपाल को 3 लाख डोज दिए जाएंगे।
विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत के दौरान इसे बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया। हालांकि, वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी को नेपाल सरकार ने सभी जरूरी दस्तावेज नहीं दिए हैं। सरकार से हरी झंडी के बिना कंपनी वैक्सीन नेपाल नहीं भेज सकती। नेपाल में अब तक 2,71,806 केस मिल चुके हैं।
चीन में 16 वैक्सीन पर चल रहा काम
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने शुक्रवार को ही कहा था कि चीन की 2 वैक्सीन इमरजेंसी यूज के लिए एडवांस स्टेज में हैं। अब तक WHO सिर्फ फाजइर की वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली है। ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और साउथ कोरिया की एसके बायोसाइंस का भी आकलन किया जा रहा है।
WHO के मुताबिक, दुनिया में 238 वैक्सीन डेवलप की जा रही हैं। इनमें से 63 का कई देशों में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। चीन में 16 वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये ट्रायल के अलग-अलग फेज में हैं। चीन में अब तक 3.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। चीन ने गरीब देशों को 1 करोड़ डोज देने की पेशकश की है, ताकि वहां समय से वैक्सीनेशन शुरू हो सके।
भारत कंबोडिया को 1 लाख डोज देगा
भारत ने अपने एक और करीबी देश कंबोडिया को 1 लाख डोज की सप्लाई के लिए मंजूरी दे दी है। इंडियन एम्बेसी ने शनिवार को कहा कि कंबोडिया भारत का अहम साझीदार है। हमें यहां के लोगों की सेहत की चिंता है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री सैमडे हुन सेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैक्सीन के लिए गुजारिश की थी। इसके बाद सरकार ने इसकी सप्लाई का फैसला लिया है।
मरीजों की संख्या 10.60 करोड़ से ज्यादा
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.60 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 76 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
न्यूजीलैंड में एक और केस
न्यूजीलैंड ने जिन होटल्स में क्वॉरैंटीन फेसेलिटी दी है, वहां के एक होटल में पांचवा केस सामने आया है। इस व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि वो 14 दिन क्वॉरैंटीन में गुजार चुका था और अब भी उसे 5 दिन और यहीं रहना होगा। न्यूजीलैंड सरकार ने कहा- सबसे जरूरी चीज सेल्फ आईसोलेशन है। हम किसी भी कीमत पर इसके महत्व को नकार नहीं सकते।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 27,412,193 | 470,824 | 17,155,139 |
भारत | 10,816,147 | 154,966 | 10,510,807 |
ब्राजील | 9,449,088 | 230,127 | 8,326,798 |
रूस | 3,951,233 | 76,229 | 3,436,326 |
UK | 3,911,573 | 111,264 | 1,862,645 |
फ्रांस | 3,296,747 | 78,603 | 231,549 |
स्पेन | 2,971,914 | 61,386 | N/A |
इटली | 2,611,659 | 90,618 | 2,091,923 |
तुर्की | 2,516,889 | 26,577 | 2,404,416 |
जर्मनी | 2,277,600 | 61,741 | 2,020,900 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.