पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क/लंदन. कोरोनावायरस महामारी 120 देशों में फैल चुकी है और इसका असर दुनियाभर के लोगों पर देखा जा रहा है। अमेरिका, यूके और यूरोपीय देशों के अरबपति तो इससे बचने के लिए प्राइवेट जेट, बंकर या अंडरग्राउंड शेल्टर होम बुक करवा रहे हैं, ताकि संकट बढ़ने पर खुद को अलग-थलग कर सकें। कुछ ने तो इसके लिए अपने स्पेशल जेट्स को तैयार रहने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अरबपतियों ने जेट में इलाज के लिए पर्सनल डॉक्टर और नर्स रखने की भी तैयारी की है, ताकि परिवार के सदस्यों को संक्रमित होने पर वे इलाज कर सकें। इसके लिए वे दुनिया के बेहतरीन डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
प्राइवेट कोरोनावायरस टेस्ट की मांग भी कर रहे
लंदन स्थित प्राइवेट हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक के चीफ एग्जीक्यूटिव और मेडिकल डायरेक्टर मार्क अली ने बताया कि अरबपतियों से हमारे पास प्राइवेट कोरोनावायरस टेस्ट की डिमांड आ रही है। ऐसा कर पाना हमारे लिए संभव नहीं है, क्योंकि डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने यह अनिवार्य किया है कि सभी टेस्ट एनएचएस और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा ही किए जाएंगे। हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक स्थित एक अन्य क्लीनिक के कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ऐसे मरीजों के लिए दूसरे देशों से प्राइवेट कोरोनावायरस टेस्ट किया जा सकता है या फिर इनके नमूने को टेस्ट के लिए दूसरे देश भेजा जाा सकता है। उधर, अली ने बताया कि उनके क्लाइंट कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए भी कह रहे हैं। हालांकि, वे यह जानते हैं कि वैक्सीन को बनने में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है।
प्राइवेट जेट की बुकिंग बढ़ी
प्राइवेट एयरपोर्ट लाउंज चाहते हैं कुछ अरबपति
अरबपतियों के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था करने वाली कंपनी क्विंटेंशियली ने बताया कि जो लोग प्राइवेट जेट का खर्च नहीं उठा सकते, वे प्राइवेट एयरपोर्ट लाउंज में ठहरने के लिए करार करना चाहते हैं। क्विंटेंशियली ने बताया कि उनके एक सदस्य ने अपने घर को मिलिट्री स्टाइल बंकर में तब्दील कर दिया है। वहां कोई भी व्यक्ति तब तक नहीं जा सकता, जब तक कि वह पूरी तरह से जानकारी नहीं दे देता।
बंकर और अंडरग्राउंड शेल्टर के लिए भी पूछताछ बढ़ी
कैलिफोर्निया स्थित अंडरग्राउंड कन्स्ट्रक्शन करने वाली कंपनी विवोस ग्रुप ने बताया कि उसे पिछले एक हफ्ते से बंकर और अंडरग्राउंड शेल्टर को खरीदने को लेकर लोग फोन और ईमेल कर रहे हैं। विवोस ने इंडियाना में कोल्ड वॉर बंकर को 80 लोगों के रहने के लिए आवास में तब्दील किया है। इसके अलावा, कंपनी दक्षिण डकोटा में दूसरे विश्व युद्ध के आयुध डिपो में 575 कंक्रीट बंकरों में जगह दे रही है।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.