• Hindi News
  • International
  • China US (Coronavirus) Outbreak Updates | Japan South Korea France COVID Active Cases Latest Update

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:चीन में 35 दिनों में 60 हजार मौतें; भारत में 181 नए मामले सामने आए

5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद पहली बार कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक यानी 35 दिनों में 60 हजार लोगों की मौत हुई। मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी।

भारत में शुक्रवार को 181 नए मामले सामने आए। एक मौत दर्ज की गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1,254 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पहले जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति...

अब जानिए दुनिया में कोरोना की क्या स्थिति है...

चीन : बुजुर्गों का पेंशन नहीं मिलने पर प्रदर्शन
चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ बुजुर्ग प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। इन बुजुर्गों को पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस पेमेंट नहीं मिली है। जिसकी वजह से ये विरोध हो रहा है। जेंग के मुताबिक, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के पास देने के लिए पैसे नहीं हैं। यहां आर्थिक संकट पैदा हो रहा है।

जेंग के मुताबिक, ये वीडियो ग्वांगझोउ शहर का है।
जेंग के मुताबिक, ये वीडियो ग्वांगझोउ शहर का है।

64% आबादी संक्रमित
चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है।

जापान : एक दिन में 503 मौतें
जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (14 जनवरी) को 1 लाख 32 हजार 71 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में 10,727 मामले सामने आए। मौत का कुल आंकड़ा 503 रहा। 693 नए लोग अस्पताल में भर्ती हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जापान में 15 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है।

दुनिया में 67 करोड़ से ज्यादा मामले

worldometer के मुताबिक, दुनिया के 64 करोड़ 21 लाख 14 हजार 963 लोग कोरोना से ठीक चुके हैं।
worldometer के मुताबिक, दुनिया के 64 करोड़ 21 लाख 14 हजार 963 लोग कोरोना से ठीक चुके हैं।

कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 10 लाख 26 हजार 843 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 29 हजार 74 मौतें हो चुकी हैं।

इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।

देश-दुनिया में कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...​​​​​

23 जनवरी को चीन में कोरोना से 25 हजार मौतें होंगी; 3 हफ्ते में 18% आबादी संक्रमित हुई

चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। HK पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती तीन हफ्ते में ही यहां 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह आबादी का 18% है।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...

क्या कोरोना में चीन की सख्ती सिर्फ दिखावा थी; 5 दावों की पड़ताल ताकि आज उसकी बदहाली की वजह मिले

चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...