भारत में मंगलवार को जारी किए गए हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल 89 नए मामले सामने आए हैं। जो 2020 के बाद पिछले 2 सालों में सबसे कम हैं। इसके बाद देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2035 हो गई है। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया।
इधर, worldometer की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में मंगलवार (17 जनवरी) को 1 लाख 26 हजार 989 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में 4,433 मामले सामने आए। मौत का आंकड़ा 357 रहा।
ग्राफिक से जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति...
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच केरल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना मेंडेटरी कर दिया है। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ऑफिस, सोशल गैदरिंग और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनना होगा। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
XBB.1.5 वैरिएंट के कुल मामले 26 हुए
INSACOG के आंकड़ों के मुताबिक, COVID-19 के XBB.1.5 वैरिएंट के मामले बढ़कर 26 हो गए हैं। इंडियान SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा कि XBB.1.5 वैरिएंट के मामले अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं।
WHO ने जारी की नई गाइडलाइन
WHO ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण मिले हैं, वो 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहें। इसमें मास्क पहनने पर भी जोर दिया गया है। इसके पहले भी WHO ने लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों से मास्क पहनने के लिए कहा था।
दुनिया में 67 करोड़ से ज्यादा मामले
कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 17 लाख 51 हजार 193 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 32 हजार 532 मौतें हो चुकी हैं।
इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।
देश-दुनिया में कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
23 जनवरी को चीन में कोरोना से 25 हजार मौतें होंगी; 3 हफ्ते में 18% आबादी संक्रमित हुई
चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। HK पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती तीन हफ्ते में ही यहां 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह आबादी का 18% है। पढ़ें पूरी खबर...
क्या कोरोना में चीन की सख्ती सिर्फ दिखावा थी; 5 दावों की पड़ताल ताकि आज उसकी बदहाली की वजह मिले
चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.