चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच दक्षिण कोरिया में सोमवार को 9,227 नए मामले सामने आए। ये पिछले 15 हफ्तों में सामने आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण में कमी आई है। हालांकि लूनर न्यू ईयर के चलते टेस्टिंग भी कम हो रही है।
पहले जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति...
भारत में सोमवार (23 जनवरी) को 94 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1934 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अब जानिए दुनिया में कोरोना की स्थिति...
चीन
जापान
जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (23 जनवरी) को वहां 32 हजार 571 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में कोरोना के मामलों की संख्या 2677 रही। मौत का आंकड़ा 253 रहा। 644 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जापान और साउथ कोरिया के नागरिकों पर बैन के बाद अब चीन के कुछ लोगों को देश में आने की छूट दी है। उनके लिए वीजा के नियमों में ढील की है।
दुनिया में 67 करोड़ से ज्यादा मामले
कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 33 लाख 72 हजार 151 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 46 हजार 739 मौतें हो चुकी हैं।
इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।
देश-दुनिया में कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
23 जनवरी को चीन में कोरोना से 25 हजार मौतें होंगी; 3 हफ्ते में 18% आबादी संक्रमित हुई
चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। HK पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती तीन हफ्ते में ही यहां 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह आबादी का 18% है। पढ़ें पूरी खबर...
क्या कोरोना में चीन की सख्ती सिर्फ दिखावा थी; 5 दावों की पड़ताल ताकि आज उसकी बदहाली की वजह मिले
चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.