पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus World China Italy Us Korea Dealth Toll Today Latest News And Updates On Pakistan Coronavirus Case

ईरान में संक्रमण से बचने की अफवाह में मेथेनॉल पीने से 27 लोगों की मौत; मिस्र में शिप पर 17 भारतीय फंसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • ईरान में अब तक 237 लोगों की मौत, अब तक संक्रमण के 7167 मामलों की पुष्टि
  • इटली में कोरोनावायरस से अब तक 366 लोगों की मौत हुई, 7375 संक्रमित
  • कतर ने 9 मार्च से भारत समेत 14 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए

बीजिंग/रोम/तेहरान. चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 109 देशों तक फैल चुका है। इससे दुनियाभर में अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। वायरस के कारण ईरान ने लगभग 70 हजार कैदियों को रिहा कर दिया है। वहीं, यहां की न्यूज एजेंसी ईरना ने सोमवार को बताया कि वायरस के संक्रमण से बचने की अफवाह के बाद मेथेनॉल पीने से 27 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ईरान में पिछले 24 घंटे में 595 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 7167 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 237 लोग मारे जा चुके हैं। उधर, मिस्र में शिप ‘ए सारा’ पर संक्रमण का मामला सामने आने के बाद तमिलनाडु के 17 नागरिक फंस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को जहाज पर एक भारतीय समेत 12 क्रू और 33 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद शिप को लक्जर शहर के पास नील नदी के किनारे रोक दिया गया। संक्रमित भारतीय को वहां के अलेक्जेंड्रिया में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी भारतीय 27 फरवरी को देश से रवाना हुए थे। तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी पट्टाली मक्कल कॉची ने केंद्र सरकार से सभी नागरिकों को निकालने का आग्रह किया है।

मिस्र में नील नदी के किनारे फंसा ‘ए सारा’ जहाज।
मिस्र में नील नदी के किनारे फंसा ‘ए सारा’ जहाज।

उधर, कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए कतर ने 9 मार्च से भारत समेत 14 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहां की सरकार ने रविवार को इसकी घोषणा की। कतर ने चीन, मिस्र, भारत, ईरान, इराक, लेबनान, बंग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। कतर एयरवेज ने पहले ही इटली के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। कतर में अब तक 15 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

दुनियाभर में 1 लाख 10 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 1 लाख 10 हजार 92 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 20 देशों में 3831 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, यहां एक दिन में 22 लोगों की मौत हुई है जो पिछले एक महीने में सबसे कम है। चीन में अब तक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक संक्रमण का 80,735 मामला सामने आया है। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग की हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

एशिया में कारोनावायरस का प्रभाव

मिस्र में शिप पर 17 भारतीय फंसे
मिस्र में शिप ‘ए सारा’ पर तमिलनाडु के रहने वाले 17 नागरिक फंसे हुए हैं। यह शिप लक्जर शहर के पास नील नदी के किनारे खड़ा है। गुरुवार को जहाज पर एक भारतीय समेत 12 क्रू और 33 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से सभी वहीं फंसे हुए हैं। संक्रमित भारतीय नागरिक चेन्नै का रहने वाला है, उसे मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी भारतीय 27 फरवरी को देश से रवाना हुए थे। तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी पट्टाली मक्कल कॉची ने केंद्र सरकार से सभी नागरिकों को निकालने का आग्रह किया है।

भारत में 45 संक्रमित
देश में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 3 मरीज मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ढाका दौरा रद्द कर दिया है। मोदी को 17 मार्च को बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया था। लेकिन वायरस के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने कार्यक्रम को छोटे स्तर पर करने का फैसला लिया है।

चीन के निर्यात में गिरावट
कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।

सऊदी ने 9 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए
सऊदी सरकार ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए 9 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए हैं। सऊदी प्रेस एजेंसी ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, बहरीन, लेबनान, सीरिया, मिस्र, इराक, इटली और दक्षिण कोरिया के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह प्रतिबंध सऊदी के नागरिकों समेत विदेशियों पर भी लागू है। इन देशों के बीच केवल कार्गो फ्लाइट ही आ-जा सकेंगी। यहां अब तक 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

द.कोरिया में एक दिन में 3 की मौत
चीन के बाद दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण का मामला कम हो रहा है। यहां रविवार को केवल तीन लोगों की जान गई। मौतों का आंकड़ा अब 53 हो गया है। जबकि 7,382 व्यक्ति संक्रमित हैं।

यूरोप में कोरोनावायरस का प्रभाव

इटली
यूरोप में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित देश इटली है। यहां रविवार को एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया गया है। चीन के बाद यहां सबसे ज्यादा 366 लोगों की जान गई है।

अमेरिका में 22 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क टाइम्स के डेटा बेस के अनुसार, सोमवार सुबह तक देश में कोरोनावायरस के 545 नए मामले सामने आए। जबकि अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को ओरेगॉन स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क में पहले से ही इमरजेंसी लगी हुई है। दोनों राज्यों के करीब 6 करोड़ लोग संकट में हैं।

60924 लोग सही हुए, 6041 की हालत गंभीर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अभी तक दुनियाभर के 60924 संक्रमित नागरिक ठीक हो चुके हैं। चीन के बाहर 24,724 लोग संक्रमित हुए हैं और 563 लोगों की मौत हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने रविवार को कहा कि शनिवार को अस्पताल से 1660 लोगों को छुट्टी मिली। यहां अब तक 57,065 नागरिक ठीक हो चुके हैं। चीन में सबसे ज्यादा हुबेई प्रांत में 67707 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां का वुहान शहर कोरोनावायरस का केंद्र रहा है।

दुनियाभर में संक्रमण और मौतों का आंकड़ा

देशसंक्रमणमौत
चीन80,7383120
द. कोरिया738253
इटली7375366
ईरान6,566194
फ्रांस120919
जापान119814
जर्मनी11120
स्पेन67417
अमेरिका54522
स्विट्जरलैंड3322
ब्रिटेन2783
नीदरलैंड्स2653
स्वीडन2030
बेल्जियम2000
सिंगापुर1500
हॉन्गकॉन्ग1153
ऑस्ट्रेलिया933
थाईलैंड501
ताइवान451
इराक606
भारत430
इजराइल390