ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर एक युवती को गिरफ्तार किया गया। उसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। इसके खिलाफ महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इधर, 19 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ को दफनाया गया। इस दौरान प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। वहीं, इंग्लैंड में मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
आज के इंटरनेशनल न्यूज वीकेंडर में हम आपको दुनिया की वो पांच बड़ी खबरें बताते हैं जो पूरे हफ्ते सुर्खियों में छाई रही।
1. प्रिंस हैरी ने क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रगान नहीं गाया, सैल्यूट भी नहीं किया
ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II का 19 सितंबर देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्वीन को दफनाने से पहले उनका स्टेट फ्यूनरल हुआ, यानी क्वीन को राजकीय विदाई दी गई। इस दौरान महारानी के पोते प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने प्रिंस हैरी का एक फोटो भी पोस्ट किया था। इसमें रॉयल गार्ड्स क्वीन एलिजाबेथ के कॉफिन को सैल्यूट करते नजर आए। इस दौरान हैरी क्वीन को सैल्यूट नहीं कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
2. पेशावर-दुबई फ्लाइट में शख्स ने नमाज पढ़ी, पैसेंजर्स की शिकायत पर क्रू ने रोका तो भिड़ गया
पाकिस्तान के पेशावर से दुबई जा रही फ्लाइट में एक शख्स ने फ्लाइट का कांच तोड़ने की कोशिश की। दरअसल, वह प्लेन के फ्लोर पर लेटकर नमाज पढ़ रहा था। साथी पैसेंजर्स ने इसकी शिकायत क्रू से की। जब क्रू ने उसे ऐसा करने से रोका, तब वह बहस करने लगा। इतना ही नहीं चलती फ्लाइट में लात मारकर खिड़की का कांच तोड़ने की कोशिश भी की। पढ़ें पूरी खबर...
3. मुश्किल में ईरान सरकार, हिजाब विरोधी प्रदर्शन कर रहीं महिला आंदोलनकारी जुल्म के खिलाफ झुकने को तैयार नहीं
ईरान में 22 साल की एक लड़की की मौत के खिलाफ सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 13 सितंबर को हिजाब न पहनने की वजह से माहसा अमिनी को मॉरल पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीन दिन बाद उसका शव परिवार को मिला। अब 15 से ज्यादा शहरों में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। 50 लोग मारे जा चुके हैं। सरकार सिर्फ 17 के मारे जाने का दावा कर रही है। ईरान में इस तरह के प्रदर्शन और हिंसा लंबे वक्त तक चलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
4. रूस के 38 शहरों में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को घसीटकर पीटा
रूस-यूक्रेन जंग पिछले 7 महीनों से जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 21 सितंबर को यूक्रेन के चार इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिक तैनात करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के बाद से ही देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
5. इंग्लैंड में मंदिर के बाहर अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे, स्मिथविक में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया
इंगलैंड में हिंदू मंदिर निशाने पर हैं। यहां स्मिथविक शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार सुबह एक मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए। इसके पहले लीसेस्टर शहर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच झड़पें हुईं। यहां तनाव अभी भी बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.