ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच 20 साल की हदीस नजफी को पुलिस ने 6 गोलियां मार दीं। उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, रॉयल मिंट ने किंग चार्ल्स III की तस्वीर के साथ नए सिक्के की फोटो शेयर की। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन का 18% हिस्सा रूस में शामिल कर लिया।
आज के इंटरनेशनल न्यूज वीकेंडर में हम आपको दुनिया की वो पांच बड़ी खबरें बताते हैं जो पूरे हफ्ते सुर्खियों में छाई रही।
1. ईरान में बाल खोलने वाली लड़की का कत्ल, पुलिस ने 6 गोलियां मारीं
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच 20 साल की हदीस नजफी की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी मौत से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए। जानकारी के मुताबिक, हदीस तेहरान से कुछ दूर स्थित कराज शहर में कई महिलाओं के साथ विरोध कर रहीं थीं। इसी दौरान पुलिस ने उसे 6 गोलियां मार दी। पढ़ें पूरी खबर...
2. नए किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के तैयार, 5 पाउंड-50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई फोटो
ब्रिटेन में अब किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के और नोट चलेंगे। रॉयल मिंट ने किंग चार्ल्स III की तस्वीर के साथ नए सिक्के की फोटो शेयर की। अभी तक देश में चलने वाले सिक्कों और नोटों में महारानी एलिजाबेथ II का चेहरा है। उनके निधन के बाद अब कई शाही प्रतीक बदले जा रहे हैं। नए सम्राट की तस्वीर सबसे पहले 5 पाउंड और 50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई है। खास बात तो ये है कि सिक्के के दूसरी तरफ क्वीन एलिजाबेथ II तस्वीर होगी। पढ़ें पूरी खबर...
3. यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहांस्क, जपोरिजिया और खेरसॉन पर अब मॉस्को की हुकूमत
यूक्रेन के 4 राज्यों को रूस ने अपने इलाके में शामिल कर लिया। ये इलाके हैं- डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया। क्रेमलिन में एक खास समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन चारों राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए। करार पर सिग्नेचर से पहले पुतिन ने भाषण दिया। कहा- यह रूस के करोड़ों लोगों का सपना था। यह इन चार हिस्सों में रहने वाले लोगों की भी इच्छा और हक था। रूस ने इन इलाकों में जनमत संग्रह यानी रेफरेंडम कराने के बाद इन्हें अपनी सीमा में शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...
4. सोशल मीडिया पर हाउस अरेस्ट की अफवाहों के 10 दिन बाद नजर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
शंघाई कोऑपरेशन समिट यानी SCO समिट से लौटने के 10 दिन बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 26 सितंबर पहली बार नजर आए। जिनपिंग सरकारी टीवी पर दिखे। उनका नजर आना इसलिए अहम हो जाता है कि क्योंकि कई दिन से सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें थीं कि जिनपिंग को चीन की सेना (पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी या PLA) ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
5. शिंजो के स्टेट फ्यूनरल पर 97 करोड़ रुपए खर्च, US में हुई थी सबसे महंगी अंतिम विदाई
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 27 सितंबर को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। 8 जुलाई को जापान के ही नारा शहर में एक बंदूकधारी ने आबे की हत्या कर दी थी। 12 जुलाई को पारिवारिक तौर पर उनका अंतिम संस्कार बौद्ध परंपरा के हिसाब से किया जा चुका था। सरकार के मुताबिक, स्टेट फ्यूनरल पर करीब 97 करोड़ रुपए खर्च हुए। पढ़ें दुनिया के सबसे महंगे फ्यूनरल्स के बारे में...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.