रूस की कम जनसंख्या से चिंतित राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिलाओं को 13 लाख रुपए इनाम में देने का एलान किया है। वहीं, फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का डांस पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, न्यूयॉर्क में कुछ लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की।
आज के इंटरनेशनल न्यूज वीकेंडर में हम आपको दुनिया की वो पांच बड़ी खबरें बताते हैं जो पूरे हफ्ते सुर्खियों में छाई रही।
1. रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुतिन का ऑफर, 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपए
रूस की कम जनसंख्या से चिंतित राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परेशान हैं। उन्होंने इस सकंट से निकलने के लिए महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कह दिया है। ऐसा करने पर महिलाओं को 1 अरब रुबल यानी 13 लाख रुपए दिए जाएंगे। 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ नाम का अवॉर्ड भी दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
2. शराब पीकर डांस करती दिखीं फिनलैंड की PM
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ इसमें वे शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आईं। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सना मरीन ने दोस्तों के साथ पार्टी में ड्रग्स ली। उनसे ड्रग टेस्ट की भी मांग की गई। हालांकि, मरीन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में सिर्फ शराब पी थी। पढ़ें पूरी खबर...
3. US में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को तोड़ा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। ये प्रतिमा क्वीन्स काउंटी के एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। 3 अगस्त को भी कुछ लोगों ने इसी मूर्ति को गिरा दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
4. सरकार के खिलाफ बोलने पर क्रूरता करता है चीन
एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया कि चीन पॉलिटिकल प्रिजनर्स और एक्टिविस्ट्स को मनोरोगी हॉस्पिटल में सजा दे रहा है। यहां उन्हें टॉर्चर किया जाता है। चीन पर आरोप लगाया गया कि वहां के हेल्थकेयर वर्कर सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं। साइकेट्रिक हॉस्पिटल में भर्ती किए गए विक्टिम्स के साथ मार-पीट की जाती है। उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है। कई बार तो उन्हें महीनों तक कमरे में बंद कर दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
5. मिस्र की सेफीन चर्च में आग से 41 की मौत
मिस्र की राजधानी काहिरा में 14 अगस्त को एक चर्च में आग लग गई। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। आग पर काबू पा लिया गया। आग में दो अधिकारी और नागरिक सुरक्षा बलों के 3 सदस्य भी घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.