पुतिन के राइट हैंड की बेटी की धमाके में मौत:अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की कार उड़ाई, यूक्रेन ने अपने नागरिकों को अलर्ट किया

मॉस्को7 महीने पहले

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की बम धमाके में मौत हो गई। धमाका शनिवार देर रात हुआ। दारया दुगिन मॉस्को में आयोजित एक म्यूजिक प्रोग्राम से घर वापस लौट रही थीं। हालांकि, धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि दरिया के पिता अलेक्जेंडर दुगिन टार्गेट थे। उनकी हत्या की ही साजिश रची गई थी। क्योंकि इस कार में वे ही बैठने वाले थे। लेकिन अचानक उन्होंने इसमें न बैठने का फैसला लिया। अलेक्जेंडर दूसरी गाड़ी में सवार थे। ये गाड़ी दरिया की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही थी। तभी धमाका हुआ। अलेक्जेंडर दुगिन को व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन कहा जाता है।

दारया दुगिन जर्नलिस्ट और थीं। उन्हें पॉलिटिकल साइंस में रूची थी।
दारया दुगिन जर्नलिस्ट और थीं। उन्हें पॉलिटिकल साइंस में रूची थी।

ब्रिटेन ने लगाए थे प्रतिबंध
ब्रिटेन ने रूस-यूक्रेन जंग को देखते हुए दारया दुगिन पर प्रतिबंध लगाए थे। 20 साल की दारया पेशे से पत्रकार थीं। वे यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के समर्थन में थीं। इसके सपोर्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी किए थे।

पिता अलेक्जेंडर के साथ दारया।
पिता अलेक्जेंडर के साथ दारया।

यूक्रेन हमले के मास्टरमांडर हैं अलेक्जेंडर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जो सोचते हैं, उसके पीछे अलेक्जेंडर दुगिन ही होते हैं। यूक्रेन पर हुए हमले के पीछे भी अलेक्जेंडर का ही हाथ बताया जा रहा है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में अमेरिका ने अलेक्जेंडर पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

आग के गोले में तब्दील हो गई कार

धमाके के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही।
धमाके के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही।

घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका बीच सड़क पर हुआ। ब्लास्ट के बाद कार एक आग के गोले में तब्दील हो गई। जैसे ही यह घटना हुई, वैसे ही वहां अफरातरफी मच गई। अलेक्जेंडर वहां मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।

यूक्रेन पर लगे हमले के आरोप
यूक्रेन में रूस समर्थित डोनेस्क रीजन के कमांडर डेनिस पुशलिन ने दावा किया कि ये हमला यूक्रेन ने किया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के आतंकियों ने कार को ब्लास्ट से उड़ाया है। एक रूसी टेलिग्राम चैनल ने भी लिखा कि यूक्रेन ने बदला लेने के लिए पुतिन के करीबी की बेटी को मार दिया।

खबरें और भी हैं...