• Hindi News
  • International
  • Deadly Flooding In Kentucky 25 Dead, Four Children Of The Same Family Were Also Among The Dead, 50 Helicopters Involved In The Rescue

अमेरिका के केंटकी में बाढ़, 25 लोगों की मौत:मरने वालों में एक ही परिवार के 4 बच्चे भी शामिल, 50 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे

वॉशिंगटन8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका में तेजी से क्लाइमेट चेंज हो रहा है। देश का पश्चिमी हिस्सा जहां भीषण गर्मी और सूखे से बेहाल है, वहीं दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। 27 जुलाई से हो रही बारिश के चलते केंटकी राज्य में बाढ़ आ गई है। यहां कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है।

केंटकी गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा- मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बारिश के चलते इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद हो गई है। यहां 25,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। गंभीर हालात को देखते हुए इमरजेंसी लगाई गई है। एडमिनिस्ट्रेशन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है।

भारी बारिश और बाढ़ से इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत नुकसान पहुंचा है।
भारी बारिश और बाढ़ से इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत नुकसान पहुंचा है।
केंटकी में आई बाढ़ से कई घर डूब गए। कई जगह सड़कें बह गई हैं। निचले इलाकों में बसे लोगों को अब अपने घर बह जाने का डर सताने लगा है।
केंटकी में आई बाढ़ से कई घर डूब गए। कई जगह सड़कें बह गई हैं। निचले इलाकों में बसे लोगों को अब अपने घर बह जाने का डर सताने लगा है।
बाढ़ के चलते कई लोग लापता हो गए हैं। इमरजेंसी सर्विस के वर्कर्स लापता लोगों को ढूंढने में लगे हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
बाढ़ के चलते कई लोग लापता हो गए हैं। इमरजेंसी सर्विस के वर्कर्स लापता लोगों को ढूंढने में लगे हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य में लगे नेशनल गार्ड
गवर्नर एंडी बेशियर ने बताया कि बाढ़ से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में नेशनल गार्ड की टीम लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद कर रही है। करीब 50 हेलिकॉप्टर, 100 बोट लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गंभीर स्थिति में केंटकी के अलग-अलग स्थानों में फंसे 300 लोगों को बचा लिया गाया है।
जानकारी के मुताबिक, गंभीर स्थिति में केंटकी के अलग-अलग स्थानों में फंसे 300 लोगों को बचा लिया गाया है।

अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट
कई लोग घरों की छतों पर खड़े होकर अपनी जान बचा रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी कि केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है।

यह तस्वीर क्लो एडम्स (17) की है। जब बाढ़ आई तो क्लो अपने डॉग के साथ व्हाइट्सबर्ग स्थित अपने घर में थी। वह जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़ गई।
यह तस्वीर क्लो एडम्स (17) की है। जब बाढ़ आई तो क्लो अपने डॉग के साथ व्हाइट्सबर्ग स्थित अपने घर में थी। वह जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़ गई।
इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रात हो जाने के चलते बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में लोगों को ढूंढना कठिन साबित हो रहा है।
इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रात हो जाने के चलते बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में लोगों को ढूंढना कठिन साबित हो रहा है।
बाढ़ से हुई तबाही में कई इमारतें तबाह हो गई। मलबा सड़कों पर इकट्ठा हो गया। प्रशासन इन्हें हटाने में लगा हुआ है, जिससे सड़कें जाम न हों।
बाढ़ से हुई तबाही में कई इमारतें तबाह हो गई। मलबा सड़कों पर इकट्ठा हो गया। प्रशासन इन्हें हटाने में लगा हुआ है, जिससे सड़कें जाम न हों।

एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

ये तस्वीर मैडिसन नोबल (8), रिले नोबल जूनियर (6), नेव नोबल (4) और चांस नोबल, (1) की है। चारों बाढ़ के पानी में बह गए।
ये तस्वीर मैडिसन नोबल (8), रिले नोबल जूनियर (6), नेव नोबल (4) और चांस नोबल, (1) की है। चारों बाढ़ के पानी में बह गए।

नॉट काउंटी (केंटकी का एक जिला) में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 1 साल से 8 साल के बीच थी। 28 जुलाई को बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई थी। आज उनके शव मिले। बच्चों के पेरेंट्स एंबर स्मिथ और रिले नोबल ने एक पेड़ पर चढ़कर खुद की जान बचा ली। दोनों 8 घंटे तक पेड़ पर ही चढ़े रहे। उन्होंने बताया कि कुछ समय तक बच्चे उनके साथ थे। फिर एक सैलाब आया और बच्चे बह गए।