पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से विदाई लेते वक्त नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के नाम एक लेटर छोड़ा। इसमें क्या लिखा है, यह साफ नहीं हो पाया। इसकी वजह यह है कि न तो खुद बाइडेन इसकी जानकारी दे रहे हैं और न व्हाइट हाउस इस खत का मजमून बताने तैयार है।
आधुनिक अमेरिकी इतिहास में अब यह परंपरा जैसी हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति के नाम ओवल ऑफिस की डेस्क पर लेटर छोड़कर जाते हैं। जॉर्ज बुश ने बिल क्लिंटन के नाम जो लेटर छोड़ा था, उसे क्लिंटन की पत्नी हिलेरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह काफी लोकप्रिय हुआ था।
खत के बारे में कुछ नहीं बोले बाइडेन
usatoday की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प का लेटर ज्यादा लंबा नहीं है। जब इस बारे में बाइडेन से पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, ट्रम्प मेरे लिए एक खत छोड़कर गए हैं। इसमें उदारता वाली बातें हैं। यह पर्सनल लेटर है लिहाजा, इसमें क्या लिखा है, यह जानकारी मीडिया को नहीं दे सकता। मुझे पहले ट्रम्प से बातचीत करनी होगी। व्हाइट हाउस ने भी लेटर मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, बाइडेन और ट्रम्प की मुलाकात या फोन पर बातचीत का फिलहाल, कोई प्लान नहीं है। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जेन पास्की ने भी की।
पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी नई वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के नाम एक खत छोड़ा है। इसकी पुष्टि भी व्हाइट हाउस ने की है।
अब यह परंपरा
अमेरिका में कुछ साल से यह परंपरा जैसी हो गई है कि पूर्व राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के नए मुखिया को एक खत लिखकर जाते हैं। इसे नोट कहा जाता है। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बराक ओबामा के नाम खत छोड़ा था। इसमें उन्हें शुभकामनाएं दी गई थीं। देश की उम्मीदों के बारे में आगाह किया गया था।
2017 में जब ओबामा ने ओवल ऑफिस छोड़ा तो ट्रम्प के नाम लेटर छोड़ा। इसमें लिखा था- राष्ट्रपति अस्थायी होते हैं। हमारी भूमिका लोकतांत्रिक संस्थाओं के पालकों की तरह होती है। कानून का शासन हो, शक्तियों का बंटवारा हो और सभी को बराबरी मिलनी चाहिए। हम वही और उतनी ही मजबूत विरासत छोड़कर जानी चाहिए जो हमें विरासत में मिली थी।
सबसे लोकप्रिय पत्र
1993 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश (बुश सीनियर) ने बिल क्लिंटन को सत्ता सौंपने के पहले ओवल ऑफिस में लेटर छोड़ा था। बिल की पत्नी हिलेरी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। बुश सीनियर ने लिखा था- खुद को कभी अकेला न समझें। कुछ पूर्व राष्ट्रपति इस बारे में बातें करते हैं। कई बार हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं जब आपको लगता है कि आपकी गलत आलोचना हो रही है। सलाह देने के लिए मैं बहुत सही शख्स तो नहीं हूं लेकिन, आलोचनाओं के सामने कभी हार न मानें।
बुश सीनियर की दो बातें बिल और हिलेरी के दिल को छू गईं थीं। उन्होंने लिखा था- आज से आप हम सभी के राष्ट्रपति हैं। मैं आपको सलाम करता हूं और आपकी कामयाबी और खुशी के लिए दुआ करता हूं।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.