तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप:चश्मदीद बोला- ऐसा लग रहा था बिल्डिंग गिर जाएगी, सभी दहशत में बाहर आ गए

अंकारा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इस्तांबुल के एक घर में लगे कैमरे में भूकंप का ये वीडियो कैद हो गया। - Dainik Bhaskar
इस्तांबुल के एक घर में लगे कैमरे में भूकंप का ये वीडियो कैद हो गया।

तुर्किये (पुराना नाम तुर्की) में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके इतने तेज थे कि राजधानी अंकारा, इस्तांबुल और आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए। हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा- 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर है। ये लोग भूकंप के डर से एक ऊंची इमारत से कूद गए थे।

अंकारा में रहने वाले अब्दीफतह अदन ने आंखोंदेखा हाल बताया। उन्होंने कहा- मैंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। अपार्टमेंट में अजीब सी कंपन हुई। ऐसा लग रहा था कि बिल्डिंग गिरने वाली है। सभी लोग बाहर निकलकर सड़क पर जमा हो गए।

ये तस्वीर दुजसे प्रांत की है। यहां एक भूकंप के बाद एक घर में रखा सामान पूरी तरह से बिखर गया।
ये तस्वीर दुजसे प्रांत की है। यहां एक भूकंप के बाद एक घर में रखा सामान पूरी तरह से बिखर गया।

हाल ही में भूकंप से बचाव के लिए एक ड्रिल हुई थी
एक अन्य शख्स ने भूकंप को सबसे खतरनाक बताया। ओमेर अनस उन्होंने कहा- 4 बजे के आस-पास मेरी नींद खुली। बिल्डिंग हिल रही थी। रूम में रखा बुकशेल्फ अचानक से गिर गया। मैं डर गया और घर से बाहर आ गया। पिछले हफ्ते ही एडमिनिस्ट्रेशन ने भूकंप से बचाव के लिए एक ड्रिल की थी। भूकंप के इतने तेज झटके मैंने अंकारा में कभी महसूस नहीं किए। उम्मीद करता हूं कि लोग सुरक्षित हों।

दुजसे में भूकंप आने के तुरंत बाद एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकल आई। उनके साथ बच्चे भी थे।
दुजसे में भूकंप आने के तुरंत बाद एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकल आई। उनके साथ बच्चे भी थे।

1999 में भूकंप से गई थी 800 से ज्यादा लोगों की जान
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दुजसे प्रांत के गोलकाया में आया। ये शहर इस्तांबुल से 200 किलोमीटर दूर है। इसी शहर में 1999 में सबसे खतरनाक 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 845 लोगों की मौत हो गई थी।

यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, दुजसे प्रांत में सुबह 4 बजकर 08 मिनट पर भूकंप आया।
यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, दुजसे प्रांत में सुबह 4 बजकर 08 मिनट पर भूकंप आया।

लोगों ने शेयर की भूकंप के बाद की तस्वीरें

ये तस्वीर दुजसे की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।
ये तस्वीर दुजसे की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।
दुजसे के मेयर फारुक ओजलू ने कहा- शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं।
दुजसे के मेयर फारुक ओजलू ने कहा- शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

दुनिया में हर साल 20,000 हजार भूकंप आते हैं
हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...

इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 268 की मौत, कई स्कूली बच्चों ने भी जान गंवाई

इंडोनेशिया के मुख्य आईलैंड जावा में सोमवार को आए भूकंप से अब तक कुल 268 लोगों की मौत हो चुकी है। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। भूकंप में 2 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। 13 हजार लोग बेघर हैं। अस्थाई कैंपों, पार्किंग और सड़कों पर ही घायलों का इलाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

नेपाल में देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप, 6 की मौत

पड़ोसी देश नेपाल में इसी साल 9 नवंबर की आधी रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके भारत के दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के 5 राज्यों में भी महसूस किए गए। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया। एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था। पूरी खबर पढ़ें...

तुर्की का बदला नाम, नए नाम तुर्किये को UN ने भी दी मान्यता

तुर्की का नाम अब तुर्किये हो गया है। राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोआन की सरकार ने दिसंबर में इसके लिए कोशिश शुरू की थी। यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने बुधवार को कहा- तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने चिट्ठी लिखकर बताया, अब उनके देश को तुर्की नहीं बल्कि तुर्किये के नाम से जाना जाए। हमने इस गुजारिश को मंजूर कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...