माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स ने रोटियां बनाईं:चम्मच से आटा गूंथा, घी लगाकर खाईं...देखें VIDEO

वॉशिंगटन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इस वीडियो में बिल गेट्स रोटी बनाते हुए दिख रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो रोटियां बनाते और उसे घी के साथ खाते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ अमेरिकी शेफ एटन बर्नथ भी हैं।

शेफ एटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकांउट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बिल गेट्स को रोटियां बनाना सिखा रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि उन्होंने रोटी बनाना कहां और कैसे सीखा था।

इस तस्वीर में बिल गेट्स रोटी बेलते दिख रहे हैं।
इस तस्वीर में बिल गेट्स रोटी बेलते दिख रहे हैं।
रोटियां बनाने के बाद शेफ एटन बर्नथ (बाएं) और बिल गेट्स काफी खुश नजर आए।
रोटियां बनाने के बाद शेफ एटन बर्नथ (बाएं) और बिल गेट्स काफी खुश नजर आए।

वीडियो में क्या दिख रहा है...
वीडियो की शुरुआत में शेफ एटन दुनिया के चौथे सबसे अमीर बिजनेसमैन बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वो गेट्स को नई डिश यानी रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद गेट्स चम्मच से आटा गूंथते नजर आते हैं। वो रोटिंया बेलते हुए भी दिख रहे हैं।

वीडियो में शेफ एटन बर्नथ ने बताया कि उन्होंने भारत यात्रा के दौरान बिहार में रोटी बनाना सीखा था। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- मैं भारत के बिहार में गेहूं की खेती करने वाले कुछ किसानों से मिला था। वहां मैंने 'दीदी की रसोई' कैंटीन में काम करने वाली कुछ महिलाओं से रोटी बनाना सीखा था।

इस वीडियो को अब तक 1.9 लाख लोगों ने देखा है। 900 लोगों ने इसे लाइक किया है।
इस वीडियो को अब तक 1.9 लाख लोगों ने देखा है। 900 लोगों ने इसे लाइक किया है।
एटन बर्नथ (दाएं) शेफ होने के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं।
एटन बर्नथ (दाएं) शेफ होने के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी
बिल गेट्स के इस वीडियो को नेटिजन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- लव फ्रॉम इंडिया। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- मैं इससे अच्छी रोटियां बनाता हूं। मुझे नौकरी पर रख लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अच्छी दिख रही है। वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- ये वीडियो अच्छा है, लेकिन इसमें बताया गया है कि रोटी कैसे नहीं बनाई जानी चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने शेयर किया अपना 48 साल पुराना सीवी, डेटाबेस मैनेजमेंट जैसे कोर्सेस की दी जानकारी

दुनिया के चौथे नंबर के अमीर आदमी बिल गेट्स ने अपना 48 साल पहले का एक रिज्यूमे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे उन्होंने जॉब अप्लाय करने के दौरान यूज किया था। 60 साल के माक्रोसॉफ्ट के मालिक और 124.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले बिल गेट्स ने रिज्यूमे शेयर करते हुए लिखा कि आप या तो हाल ही में ग्रेजुएट हुए हों या फिर कॉलेज ड्रॉपआउट हों, आपका रिज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे से तो बेहतर ही होगा। पढ़ें पूरी खबर...

महामारी की तैयारी पर गेट्स की राय, बिल गेट्स बोले- मास्क कमाल की चीज, मैं हैरान हूं लोग इसे लगाने से थक क्यों गए

बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को फाउंडर बिल गेट्स का कहना है कि अगर दुनिया अगली महामारी के लिए अभी से तैयारी नहीं करती है तो यह हैरानी की बात होगी। उन्होंने 'हाउ टु प्रिवेंट द नेक्स्ट पेन्डैमिक' नाम से एक किताब लिखी है। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...