अमेरिका में हेट क्राइम के मामलों में 12% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले अश्वेत लोगों के खिलाफ अपराध के हैं। सोमवार को FBI ने हेट क्राइम 2021 की रिपोर्ट जारी की। इसके तहत, 2020 के मुकाबले 2021 में हेट क्राइम के 945 मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में सामने आए 64.5% हेट क्राइम के मामले रंग, जातीय या वंश के आधार पर भेदभाव के थे। वहीं 15.9% केस जेंडर के आधार पर और 14.1% केस धर्म के आधार पर भेदभाव के थे।
2021 में हेट क्राइम के 9,065 मामले सामने आए थे। इनमें से 55% मामले असॉल्ट के थे, जिनमें 18 केस हत्या और 19 रेप केस थे। इसके अलावा 43% मामले डराने-धमकाने के थे और बाकी 7% केसेज तोड़फोड़ और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के थे।
415 मामलों में LGBTQ कम्यूनिटी के खिलाफ हिंसा
रिपोर्ट के मुताबिक, हेट क्राइम के सबसे ज्यादा 2,233 मामले अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों के खिलाफ थे। वहीं धर्म के आधार पर भेदभाव के मामलों में सबसे ज्यादा यहूदियों को टारगेट किया गया था। इसके अलावा करीब 948 मामले श्वेत लोगों से नफरत करने वालों के खिलाफ हिंसा के थे। 2021 में करीब 543 गे लोगों को टारगेट किया गया था, वहीं 415 मामलों में LGBTQ कम्यूनिटी के बाकी लोगों को निशाना बनाया गया।
305 मामलों में एशियन समुदाय रहा टारगेट
2021 में हेट क्राइम के कुल मामलों में 433 केस स्पैनिश कल्चर मानने वाले लोगों के खिलाफ थे। वहीं, करीब 305 मामलों में एशियन समुदाय के लोगों को टारगेट किया गया था। FBI की असोसिएट एटॉर्नी जनरल वनिता गुप्ता ने कहा- हेट क्राइम और इसकी वजह से बढ़ती हिंसा की देश में कोई जगह नहीं है। अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट भेदभाव के आधार पर बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहा है।
दिसंबर 2022 की रिपोर्ट क्या थी?
इससे पहले दिसंबर 2022 में भी FBI ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, हेट क्राइम के मामलों में कमी आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 के मुकाबले 2021 में हेट क्राइम के 1000 कम मामले सामने आए हैं। हालांकि तब FBI ने कहा था कि ये रिपोर्ट अभी पूरी तरह से सही नहीं मानी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तब इसमें न्यूयॉर्क सिटी और कैलिफोर्निया के ज्यादातर शहरों के पुलिस डिपार्टमेंट के डेटा को शामिल नहीं किया गया है।
US में रंगभेद का इतिहास 250-300 साल पुराना
अमेरिका में पिछले दिनों हुए हेट क्राइम से जुड़े मामलों की ये खबरें भी पढ़ें...
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में शूटिंग:2 जगह गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल; पुलिस ने कहा- आरोपी भी मारा गया
अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में 2 जगह गोलीबारी हुई है। इसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 5 छात्र घायल हैं। MSU पुलिस ने कहा कि 43 साल के आरोपी ने हमले में खुद को भी चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई है। कैंपस के बाहर संदिग्ध का शव पाया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
जॉर्ज फ्लॉयड की तरह फिर अश्वेत की हत्या:US पुलिस ने करंट लगाया, 30 सेकेंड गर्दन दबाई; अस्पताल में मौत
अमेरिका में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड की तरह एक और अश्वेत व्यक्ति की हत्या कर दी। यहां लॉस एंजेलिस पुलिस एक एक्सीडेंट के बाद अश्वेत कीनन एंडरसन को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिस ने उस पर टेजर गन (करंट मारने वाले गन) से हमला कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में पुलिसकर्मियों ने अश्वेत महिला को पीटा, VIDEO:चेहरे पर पंच मारे, हथकड़ी लगाई; सेंडविच में एक्स्ट्रा चीज न दे ने पर बहस हुई थी
अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 2 श्वेत पुलिसवालों ने एक अश्वेत महिला के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा विवाद सैंडविच में एक्स्ट्रा चीज नहीं दिए जाने से शुरू हुआ। घटना 16 जनवरी को पेंसिलवेनिया के बटलर काउंटी में हुई। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.