अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात को भी वॉशिंगटन डीसी के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट में एक म्यूजिकल प्रोग्राम में फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें एक टीनेजर की मौत हो गई, जबकि पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल हुए हैं। डीसी पुलिस यूनियन ने भी इसकी पुष्टि की है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्थानीय अमेरिकी मीडिया आउटलेट के अनुसार, शूटिंग 14वें और यू स्ट्रीट पर 'मोचेला' नामक एक जुनेटीन म्यूजिकल प्रोग्राम की साइट पर या उसके पास हुई। इसमें एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और भी लोगों के घायल होने की खबर है। खास बात यह है कि यह इलाका व्हाइट हाउस से 2 मील से भी कम दूरी पर है।
आपसी विवाद में चली गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी विवाद की वजह से गोलीबारी की घटना हुई। अभी तक हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस डिपार्टमेंट के हेड ने बताया कि इस हमले की घायल हुए पुलिसकर्मी हालत स्थिर है, वो जल्द ही पूरी तरह रिकवर हो जाएंगे।
बाइडेन बोले- हथियार खरीदने की उम्र बढ़ाने की आवश्यकता
हाल ही में अमेरिका में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह किसी का अधिकार छीनना नहीं है, यह बच्चों, परिवारों और समुदायों की रक्षा के लिए है। हम मानते हैं कि हमें बंदूक मालिकों के साथ एक उदाहरण के रूप में व्यवहार करना चाहिए कि हर बंदूक मालिक को कैसे व्यवहार करना चाहिए।
अमेरिका में बीते कुछ सालों में गोली गोलीबारी की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले अमेरिका में बंदूक काफी आसानी से मिल जाती है, हालांकि, अब अलग-अलग राज्यों में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। हम आपको अमेरिकी गन कल्चर से जुड़ी कुछ ऐसी ही खबरें बताते हैं...
अमेरिका में गन खरीदना सबसे आसान
अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं। इसकी वजह वहां के गन कल्चर को माना जाता है। अमेरिका में गन खरीदना दुनिया में सबसे आसान है और दुनिया में सबसे ज्यादा सिविल गन्स अमेरिका में ही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी बंदूकों से गुस्सा उतार रहे
नस्ल, मूल, वंश, धर्म, लिंग पूर्वाग्रह को लेकर 2020 से अमेरिका में हेट क्राइम बढ़ गया है। हेट क्राइम और गन कल्चर पर चिंता दशकों से है, लेकिन घटनाएं बढ़ ही रहीं। जब खुद अमेरिका कोविड से परेशान था, तब हेट क्राइम में तेज उछाल आया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गन कल्चर पर लगाम क्यों नहीं लगी?
अमेरिका 230 साल बाद भी अपने गन कल्चर को नहीं खत्म कर पाया है। इसकी दो वजह हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.