• Hindi News
  • International
  • Russia Ukraine War Situation Updates; Volodymyr Zelenskyy Vladimir Putin | Russian Strike Military Base

रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- यूक्रेन को हथियार भेजकर रेड लाइन क्रॉस न करें, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देश और रूस आमने-सामने है। एक तरफ पश्चिमी देशों ने यूक्रेन का दौरा करके अपना समर्थन जताया है। तो दूसरी ओर अब रूस ने अमेरिका के बाद फ्रांस और जर्मनी को धमकी दी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कहा- फ्रांस और जर्मनी अमेरिका की तरह यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करके गलती कर रहे हैं। अगर उन्होंने ये सप्लाई बंद नहीं की, तो अंजाम बुरा होगा। उनकी दखलअंदाजी से यूक्रेन में हालात और खराब हो सकते है।

रूस की अमेरिका को धमकी- यूक्रेन में हथियार भेजकर रेड लाइन क्रॉस की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा

रूसी एंकर ओल्‍गा स्‍केबेयेवा ने जंग से उपजे हालातों को तीसरे विश्‍व युद्ध जैसा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि रूस नाटो के खिलाफ लड़ाई रहा है।
रूसी एंकर ओल्‍गा स्‍केबेयेवा ने जंग से उपजे हालातों को तीसरे विश्‍व युद्ध जैसा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि रूस नाटो के खिलाफ लड़ाई रहा है।

रूसी मीडिया के जाने-माने एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने अमेरिका को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट या तोप भेजे तो ऐसा करके वह रेड लाइन क्रॉस करे देगा। इससे काफी गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले हफ्ते यूक्रेन को हथियारों की एक और शिपमेंट भेजने की घोषणा कर सकते हैं। इस शिपमेंट में कई लॉन्ग रेंज मिसाइल और आर्टिलरी भेजी जाएगी।

खबर में आगे बढ़ने से पहले आप पोल में भाग लेकर अपनी राय दे सकते हैं...

निप्रो के सैन्य ठिकाने पर हमला, 12 लोगों की मौत
रूस ने केंद्रीय यूक्रेनी शहर निप्रो के एक सैन्य ठिकाने पर जबर्दस्त हमला किया। हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए। जंग की शुरूआत से अब तक निप्रो रूस के हमले से बचा हुआ था। लोग पूर्वी शहर से भागकर वहां पर शरण ले रहे थे।

इसके अलावा नेशनल गार्ड के क्षेत्रीय हेड ग्रैंडी कोरबन ने मीडिया का बताया कि इस्कंदर मिसाइल से एक नेशनल गार्ड ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया। इसमें करीब 10 लोगों की मौत हुई है और 25-30 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के पुलिसकर्मियों ने एक 65 वर्षीय महिला के शव को दफनाया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें मधुमेह था और युद्ध के कारण उन्हें आवश्यक दवा नहीं मिल पा रही थी।
यूक्रेन के पुलिसकर्मियों ने एक 65 वर्षीय महिला के शव को दफनाया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें मधुमेह था और युद्ध के कारण उन्हें आवश्यक दवा नहीं मिल पा रही थी।
समाजसेवीयों ने शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन के बखमुट शहर को खाली करने में वहां पर रहने वालों की मदद की। शहर के 10 मील के अंतर रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी के साथ बखमुट निवासियों को निकालने की कोशिश बढ़ गई है।
समाजसेवीयों ने शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन के बखमुट शहर को खाली करने में वहां पर रहने वालों की मदद की। शहर के 10 मील के अंतर रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी के साथ बखमुट निवासियों को निकालने की कोशिश बढ़ गई है।

रूस के सामने यूक्रेनी सेना कमजोर पड़ रही
यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार जानकारी दी कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने रेलवे हब शहर Lyman पर कब्जा कर लिया और सिविएरोडोनेट्सक (Severodonetsk) शहर के ज्यादा हिस्से को घेर लिया, साथ ही बताया कि कीव की सेना हफ्तेभर से मास्को के हमले का सामना कर रही थी।
यूक्रेन ने कहा कि उसके बलों ने अभी भी पूर्वी डोनबास क्षेत्र में डिफेंसिव लाइन रखी हैं, इसके बावजूद दो प्रमुख मोर्चों पर रूसी सेना ने हाल के दिनों के अपनी ताकत दिखाई है और हमले लगातार बढ़ा दिए हैं।

पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने रेलवे हब शहर Lyman पर हमला किया।
पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने रेलवे हब शहर Lyman पर हमला किया।

यूक्रेन ने भी माना ज्यादा शहरों पर रूस का कब्जा
यूक्रेनी अधिकारियों ने माना है कि रूसी सेना ने ज्यादातर शहरों पर कब्जा कर लिया था, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना को स्लोवियनस्क की ओर आगे बढ़ने से रोक रही है। स्लोवियनस्क यूक्रेन का एक प्रमुख शहर है जो दक्षिण-पश्चिम में आधे घंटे की ड्राइव पर है।
रीजनल गवर्नर सेरही गदाई ने बताता कि रूसी सेना ने सिविएरोडोनेट्सक के दो-तिहाई हिस्से को घेर लिया था और यहां की 90% बिल्डिंग को नष्ट कर दिया था। सिविएरोडोनेट्सक यूक्रेन का डोनबास में बना सबसे बड़ा शहर है।