पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
दमिश्क. युद्धग्रस्त सीरिया में एक ईंधन भरा टैंकर दो बसों से टकरा गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा राजधानी दमिश्क में दमिश्क-हॉम्स हाईवे पर बगदाद पुल के नजदीक हुआ। हादसे की चपेट में कई कारें और अन्य वाहन भी आ गए। अधिकारियों ने कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से कई की हालत नाजुक है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सीरिया में 8 साल में 56 लाख लोगों को शरणार्थी बनना पड़ा
सीरिया में मार्च 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से ही वहां बेहद तबाही और बर्बादी हुई है। भारी संख्या में लोग बेघर भी हुए हैं। 50 लाख से ज्यादा सीरियाई लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है। करीब 60 लाख लोग देश के भीतर ही विस्थापित हुए हैं। एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को जीवित रहने के लिए सहायता की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के मार्च 2018 तक के आंकड़े के मुताबिक, आठ सालों से जारी युद्ध की वजह से करीब 56 लाख लोगों को शरणार्थी बनना पड़ा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.