आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी अमीर अब्दुल रहमान मक्की ने कश्मीर को पाकिस्तान का राष्ट्रीय मुद्दा बताया है। उसने कहा- कश्मीर के संबंध में मैं कहना चाहूंगा कि हम इसे पाकिस्तान का राष्ट्रीय मुद्दा मानते हैं। इसे संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रस्तावों के मुताबिक हल किया जाना चाहिए, ताकि कश्मीर के लोगों के खिलाफ अत्याचार खत्म हो सके।
अब्दुल रहमान मक्की ने संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से अपना एक वीडियो जारी किया है। इसी वीडियो में उसने कश्मीर को घसीटा।
इस्लामिक स्टेट और अल कायदा से मिले होने की बात नकारी
पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा के लीडर अब्दुल रहमान मक्की ने आतंकी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के आरोपों को खारिज किया। उसने कहा कि इन दोनों आतंकी संगठनों की विचारधारा उससे बिल्कुल अलग है। कई आतंकी हमलों के आरोपी मक्की ने यह भी कहा कि वो अल-कायदा और ISIS की ओर से किए गए सभी हमलों की निंदा करता है।
साल 2019 से जेल में है मक्की
आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने अपने वीडियो में इस बात को भी नकारा है कि वो साल 1980 में इस्लामिक युनिवर्सिटी ऑफ इस्लामाबाद में फैकल्टी मेंबर रहते हुए अल कायदा और अफगान कमांडरों से मिला था। मक्की पाकिस्तान के पंजाब राज्य की जेल में साल 2019 से कैद है। साल 2020 में मक्की को दो और आतंकी हमलों का भी दोषी ठहराया जा चुका है।
ये खबरें भी पढ़ें...
हाफिज सईद का बहनोई मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित; कश्मीर में हुए हमलों का मास्टरमाइंड, चीन ने इसी के लिए UN में वीटो लगाया था
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद, यानी UNSC ने सोमवार को अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा परिषद समिति ने अब्दुल रहमान मक्की को ISIL (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। इसके बाद आतंकी मक्की की संपत्ति जब्त होगी, उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...
ग्लोबल टेररिस्ट घोषित मक्की की सफाई, बोला- लादेन और अलजवाहिरी से कभी नहीं मिला; भारत ने ये अफवाहें फैलाईं
मक्की ने वीडियो में कहा है कि जिन आरोपों के आधार पर उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया है वो सब भारत सरकार की तरफ से फैलाई गई अफवाहे हैं। मक्की ने कहा कि मैं कभी ओसामा बिन लादेन या अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी से नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.