सैन फ्रांसिस्को के रहने वाले टायलर कोहेन को गूगल में 39 बार अप्लाई करने के बाद आखिरकार जॉब मिल ही गई। गूगल को अप्लाई करने वाले मेल और वहां से रिजेक्शन वाले मेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। टायलर को गूगल जॉब 19 जुलाई को मिला। इससे पहले वह अमेरिकन कंपनी दूरदाश में एसोसिएट मैनेजर थे।
19 जुलाई 2022 को मिली नौकरी
टायलर के शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले 25 अगस्त 2019 को अप्लाई किया था, इसमें उन्हें रिजेक्शन मिला। सितंबर 2019 में दो बार कोशिश। इन दोनों एप्लीकेशन में भी उन्हें रिजेक्शन मिला। इसके बाद उन्होंने जून 2020 में कोविड के दौरान अप्लाई किया, इस बार नाकाम रहे। इस तरह कई बार कोशिश करने के बावजूद वो सिलेक्ट नहीं हुए। खास बात ये कि इतनी नाकामी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। इसका मीठा फल भी उन्हें मिला। 19 जुलाई को 2022 को आखिरकार उन्हें गूगल में नौकरी मिल ही गई।
पोस्ट शेयर कर बताई जर्नी
पोस्ट के कैप्शन में टायलर ने लिखा- दृढ़ता और पागलपन के बीच एक बारीक रेखा है। मैं अभी तक ये पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं की दोनों में से मुझमें क्या है। पोस्ट को लगभग 35 हजार लोगों ने लाइक किया। 800 लोगों ने कमेंट्स कर टायलर के हौसले को सराहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.