पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रम्प से लेकर ब्रिटेन के प्रिंस नमस्ते कर रहे, आबे ने मुट्ठी मिलाकर स्वागत किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस में  गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर। - Dainik Bhaskar
व्हाइट हाउस में गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर।
  • कोरोनावायरस के खौफ से पूरी दुनिया में लोग हाथ मिलाने, किस करने और गले लगने से बच रहे हैं
  • इसका असर आम नागरिकों के अलावा राष्ट्राध्यक्षों और खिलाड़ियों पर भी देखा जा रहा है

वॉशिंगटन/लंदन. कोरोनावायरस से संक्रमण के खतरे ने दुनियाभर में लोगों के अभिवादन के तरीके को बदल दिया है। लोग अब अपने पारंपारिक स्वागत के तरीकों को छोड़ नमस्ते और कोहनी मिलाने जैसे दूसरे तरीके अपना रहे हैं। इसका असर आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्राध्यक्षों पर देखा जा रहा है। वॉशिंगटन में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने नमस्ते कर अभिवादन किया। उधर, बकिंघम पैलेस में भी प्रिंस चार्ल्स भी नमस्ते करते देखे गए।


ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जब मीडिया ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। ट्रम्प ने भी ऐसा ही किया। ट्रम्प ने बताया कि मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैंने किसी से हाथ नहीं मिलाया था। यह आसान था, क्योंकि वहां ऐसी ही परंपरा है। ट्रम्प ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान में अभिवादन के लिए सिर झुकाते हैं। उन्होंने बताया कि नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अभिवादन के लिए भारतीय परंपरा के नमस्ते को अपनाने की बात कही थी।


चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस की चपेट में अब दुनिया के 111 से अधिक देश आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 4973 हो गई है। एक लाख 30 हजार 679 लोग अभी संक्रमित हैं।

इंग्लैंड : जगह- बकिंघम पैलेस, लंदन

प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश टीवी एंकर फ्लोएला बेंजामिन (दाएं‌‌‌) ने गुरुवार को नमस्ते कर एक दूसरे का अभिवादन किया।
प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश टीवी एंकर फ्लोएला बेंजामिन (दाएं‌‌‌) ने गुरुवार को नमस्ते कर एक दूसरे का अभिवादन किया।

जापान: जगह- प्रधानमंत्री आवास, टोक्यो

प्रधानमंत्री शिंजो आबे और टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके (बाएं) ने एक-दूसरे का इस तरह अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे और टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके (बाएं) ने एक-दूसरे का इस तरह अभिवादन किया।

फ्रांस: जगह- एलिसी पैलेस, पेरिस 

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्राध्यक्षों से हैंड शैक न करने का फैसला किया है। स्पेन के राजा को नमस्ते किया।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्राध्यक्षों से हैंड शैक न करने का फैसला किया है। स्पेन के राजा को नमस्ते किया।

अमेरिका: जगह- अमेरिकी संसद

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पैलोसी और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर (बाएं) ने कोहनी मिलाई।
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पैलोसी और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर (बाएं) ने कोहनी मिलाई।

मैक्सिको: जगह- स्थानीय चर्च, मैक्सिको सिटी

चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान महिला ने एक व्यक्ति से हाथ मिलाने से इनकार दिया।
चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान महिला ने एक व्यक्ति से हाथ मिलाने से इनकार दिया।

फुटबॉल मैच: जगह- शेफील्ड, ब्रिटेन। मैच- शेफील्ड यूनाईटेड vs नॉर्विच सिटी

खिलाड़ियों ने मैच के पहले हाथ मिलाने की जगह इस तरह अभिवादन किया।
खिलाड़ियों ने मैच के पहले हाथ मिलाने की जगह इस तरह अभिवादन किया।