दुनिया में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा बढ़ रही है। ताजा मामला यूरोपी देश पोलैंड का है। यहां रहने वाले एक अमेरिकी नागरिक ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर नस्लवादी टिप्पणी कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पिछले एक हफ्ते में भारतीयों के खिलाफ होने वाली नस्लीय हिंसा की ये तीसरी घटना है।
वीडियो में अमेरिकी व्यक्ति भारतीय को पैरासाइट और जेनोसाइडर, यानी कातिल कह रहा है। हालांकि, ये घटना कब हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय मूल के व्यक्ति की भी पहचान नहीं हो पाई है।
भारत वापस जाओ
2 मिनट और 20 सेकंड के वीडियो में अमेरिकी व्यक्ति ने भारतीय को नस्लीय कमेंट्स किए और गालियां भी दीं। वीडियो में अमेरिकी नागरिक भारतीय व्यक्ति से कह रहा है- तुम पोलैंड में क्यों रह रहे हो। तुम्हें क्या लगता है कि तुम पोलैंड या किसी भी देश में घुस सकते हो। यूरोपियन्स जानना चाहते हैं कि तुम यहां क्यों आए हो। अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए वहां काम क्यों नहीं करते हो। यहां आराम की जिंदगी जी रहे हो। हमारी कौम का कत्ल करना चाहते हो। हमें खत्म करना चाहते हो। तुम पैरासाइट हो। इनवेडर हो। हम नहीं चाहते की भारतीय यूरोप में रहें। तुम पोलिश नहीं हो। पोलैंड में सिर्फ पोलिश लोग ही रहेंगे। तुम भारत वापस जाओ।
भारतीय ने वीडियो बनाने का विरोध किया
इतना ही नहीं भारतीय व्यक्ति के मना करने के बावजूद वो उसका वीडियो बनाता रहा। भारतीय ने पूछा- तुम मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो। बंद करो इसे। इसके जवाब में अमेरिकी व्यक्ति ने कहा- ये मेरा देश है, मैं यहां कुछ भी कर सकता हूं। मेरे पास वीडियो बनाने का अधिकार है। अमेरिका में भी बहुत भारतीय हैं। सब जगह भारतीय हैं। तुम लोगों का खुद का देश है, वहां वापस जाओ।
US में भारतीय ने दूसरे भारतीय को गाली दी
21 अगस्त को कैलिफॉर्निया के फ्रेमॉन्ट शहर के टाको बेल रेस्टोरेंट में एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक ने दूसरे भारतीय को डर्टी हिंदू और डिस्गस्टिंग डॉग कह दिया। वह 8 मिनट तक गालियां देता रहा। इसके बाद पुलिस ने हेटक्राइम, सिविल राइट्स के उल्लंघन, असॉल्ट के आरोप में केस दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर...
टेक्सास में भारतीय महिलाओं के साथ अभद्रता
अमेरिका के टेक्सास के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.