पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ब्लूमबर्ग ने अपना ताजा इनोवेशन इंडेक्स 2021 जारी कर दिया है। दुनिया में इनोवेशन यानी नई खोजों के मामले में भारत 50वें स्थान पर है। भारत ने पिछले साल की तुलना में चार पायदान का सुधार किया है। वहीं इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया टॉप पर है। अमेरिका शीर्ष 10 देशों की सूची से भी बाहर है। वहीं चीन एक स्थान गिरकर 16वें पायदान पर है।
दक्षिण कोरिया ने पिछले साल पहले नंबर पर रहे जर्मनी को पीछे छोड़ा है। जर्मनी नई इंडेक्स में चौथे स्थान पर चला गया है। 9 साल से प्रकाशित इस इंडेक्स में 7 बार एशियाई देशों ने टॉप किया है। इस बार एक-एक स्थान ऊपर आकर सिंगापुर और स्विट्जरलैंड दूसरे और तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स दस से ज्यादा पैमानों पर देशों को परखता है। इसमें रिसर्च और डेवलपमेंट खर्च, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, हाइटेक पब्लिक कंपनियों का बढ़ना और सेवेन इक्विलिटी वेटेज मैट्रिक्स प्रमुख हैं। ब्लूमबर्ग के ज्यादातर डेटा कोरोना महामारी के पहले ही आ गए थे।
टॉप-10 देशों में 7 यूरोप के
इनोवेशन नई सेवाओं से मापे जाते हैं
इनोवेशन अक्सर नए आइडिया, नए प्रोडक्ट और नई सेवाओं से मापे जाते हैं, लेकिन इन चीजों का विस्तार और इन्हें अपनाना, सफलता का असली पैमाना है।
- कैथरिन मान, ग्लोबल चीफ इकोनॉमिस्ट, सिटी ग्रुप
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.