इंटरनेशनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया:यूक्रेन बोला- यह तो महज शुरुआत है

कीव4 दिन पहले

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि पुतिन यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यह तो महज एक शुरुआत है। ICC ने कहा कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि उन्होंने न सिर्फ इन अपराधों को अंजाम दिया, बल्कि इसमें दूसरों की भी मदद की। कोर्ट ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति बच्चों को निर्वासित करने वाले अन्य लोगों को रोकने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करने में नाकाम रहे।

मारिया लावोवा-बेलोवा के खिलाफ भी वारंट जारी
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेन कई बार रूस पर अत्याचार करने के आरोप लगा चुका है। हालांकि मॉस्को युद्ध के दौरान अत्याचार करने के आरोपों को खारिज करता रहा है।

ICC का कहना है कि यूक्रेन के क्षेत्र से बच्चों को गैर-कानूनी तरीके से बेदखल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने रूस की चाइल्ड राइट कमिश्नर मारिया लावोवा-बेलोवा के खिलाफ भी इन्हीं आरोपों में वारंट जारी किया है। मानवाधिकार समूहों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।

जेलेंस्की बोले- ये तो महज शुरुआत
इस मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इसे महज एक शुरुआत बताया है। बता दें कि ICC प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने एक साल पहले यूक्रेन में संभावित युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार की जांच शुरू की थी।

ICC के पास संदिग्धों की गिरफ्तारी की पावर नहीं
ICC ने यह वारंट जारी तो कर दिया है, लेकिन उसके पास संदिग्धों की गिरफ्तारी की शक्तियां नहीं हैं। वह सिर्फ उन देशों में अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकता है, जिन्होंने इस कोर्ट की स्थापना करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस ने दस्तखत नहीं किए हैं। इसलिए पुतिन की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
पुतिन बोले- रूस को कोई हरा नहीं सकता:किसी की मदद लेने से इनकार, अमेरिका से 11 साल पुराना परमाणु समझौता भी तोड़ा

रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- मारे जाएंगे पुतिन:जेलेंस्की बोले- रूसी प्रेसिडेंट के करीबी ही हत्या कर देंगे, उनका मुश्किल वक्त दूर नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि व्लादिमिर पुतिन को उनके करीबी ही एक दिन मार डालेंगे। जेलेंस्की का यह बयान रूस-यूक्रेन जंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में है। इसका नाम ‘इयर’ है। न्यूजवीक मैगजीन में इस डॉक्यूमेंट्री की जानकारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें

एक साल की जंग में रूस को क्या मिला:दुनिया बोली- यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। पूरी खबर पढ़ें

रसोइया जो रूस में पुतिन की जगह ले सकता है:येवगेनी 9 साल जेल में रहे, हॉट डॉग स्टॉल लगाया, प्राइवेट आर्मी को हथियार बनाया

यूक्रेन पर रूसी हमले के 316 दिन हो चुके हैं। रूस की सेना को यूक्रेन में कई जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच पुतिन की खराब तबीयत की भी खबरें आती रहती हैं। ऐसे समय में रूस में एक नया नेता उभर रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि पुतिन का रसोइया येवगेनी प्रिगोजिन है। येवगेनी को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें