पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Joe Biden Super Tuesday 2020 | US Presidential Election Results 2020 Today Latest Updates; Washington State, Michigan, Idaho, Mississippi, Missouri

सुपर ट्यूजडे: बिडेन ने इडाहो में प्राइमरी चुनाव जीता, अब तक 670 डेलिगेट्स की जीत; सैंडर्स से 96 ज्यादा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • मंगलवार को 6 स्टेट के लिए चुनाव हुए थे, इनमें इडाहो, मिशिगन, मिसोरी और मिसीसिपी से बिडेन के डेलिगेट्स को जीत मिली
  • मिशिगन से बिडेन की जीत अहम मानी जा रही, यहां से 2016 के प्राइमरी चुनाव में बर्नी ने हिलेरी क्लिंटन को हराया था

वॉशिंगटन. था।

राष्ट्रपति उम्मीदवारी की होड़ में केवल 3 लोग बचे
डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से प्राइमरी चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 7 लोग चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन, अब इस सूची में बिडेन और बर्नी के अलावा तुलसी गबार्ड ही बची हैं। अभी तक तुलसी गबार्ड के दो डेलिगेट्स को ही जीत मिली है। बाकी के चार लोग अपना नाम वापस ले चुके हैं। रेस से बाहर होने वालों में ब्लूमबर्ग को लेकर काफी चर्चा थी। उन्होंने प्राइमरी चुनाव में करोड़ों डॉलर खर्च किए थे। उनके अलावा एलिजाबेथ वॉरेन, पीट बुटीगिग और एमी क्लोबूचर भी पीछे हट चुके हैं।

बिडेन को अब चाहिए 1991 डेलिगेट्स का समर्थन
डेमोक्रेटिक पार्टी में कुल 3979 डेलीगेट्स हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने के लिए 1991 डेलीगेट्स का समर्थन पाना जरूरी है। मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में 1357 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। बिडेन में को अब 1321 डेलिगेट्स और बर्नी को 1417 डेलिगेट्स की जरूरत है। अगले सुपर ट्यूजडे पर अन्य राज्यों में प्राइमरी चुनाव कराए जाएंगे। अगर इसके बाद भी किसी प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के 1991 डेलिगेट्स को जीत नहीं मिलती है, तो इसके लिए दूसरी चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

सैंडर्स के साथ मिलकर ट्रम्प को हराने के लिए काम करेंगे: बिडेन 
बिडेन ने फिलाडेल्फिया के कॉस्टीट्यूशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं बर्नी सैंडर्स और उनके समर्थकों को अपनी पूरा ऊर्जा और जुनून दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। स्वास्थ्य सुरक्षा पर मेरे और सैंडर्स के लक्ष्य एक समान हैं। अब हम एकजुट होकर ट्रम्प को हराने के लिए काम करेंगे।